न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन 40 करोड़ के पार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री 2 गुरुवार, 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 12:40:37

2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन 40 करोड़ के पार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री 2 गुरुवार, 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है। एडवांस बुकिंग में फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है और रिलीज से दो दिन पहले ही यह साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनने की ओर अग्रसर है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन 2.2 लाख से अधिक टिकटें बेचीं और मंगलवार, 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक 7.04 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म जल्द ही 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी की एडवांस बिक्री के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी - दोनों ने ही प्री-सेल्स बिजनेस से 8.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि, फ़िल्म अपनी रिलीज़ के पहले दिन 40 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा से अपनी ओपनिंग करेंगी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन जाएगा । और यह एक अभूतपूर्व बात है, क्योंकि यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसकी एक हफ़्ते पहले किसी ने उम्मीद नहीं की थी ।

स्त्री 2 पहले से ही एडवांस बुकिंग के आधार पर एक हिट फ़िल्म है, और हमें देखना होगा कि आगे चलकर यह कितनी बड़ी हिट बनती है। यह फ़िल्म इस साल की रिकॉर्ड धारक फ़िल्म फाइटर को पीछे छोड़कर 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ़िल्म साबित होने वाली है ।

यह इस साल किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 एडी' दोनों हिंदी, जिन्होंने 22.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी, हॉरर-कॉमेडी से पीछे रह जाने की संभावना है। यह श्रद्धा और राजकुमार के लिए सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर भी होगी।

अगर गुरुवार को स्पॉट बुकिंग में थोड़ी भी बढ़ोतरी होती है, तो फिल्म के लिए अंतिम ओपनिंग डे नंबर 50 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। और फिर, बाकी सब इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने कैसे स्वीकार किया है।

'स्त्री 2' मजबूत प्रदर्शन के साथ समृद्ध सामग्री देने की अपनी विरासत पर पूरी तरह से सवार है। एक बार अच्छी वर्ड-ऑफ-माउथ के साथ, यह अपने पहले विस्तारित सप्ताहांत में ही 120 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका