न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 दिन में ही 100 करोड़ी बनी ‘स्त्री 2’ मूवी, ‘खेल खेल में’ सहित इन 5 फिल्मों की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की मूवी 'स्त्री 2' ने धूम मचा दी है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 11:58:28

2 दिन में ही 100 करोड़ी बनी ‘स्त्री 2’ मूवी, ‘खेल खेल में’ सहित इन 5 फिल्मों की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की मूवी 'स्त्री 2' ने धूम मचा दी है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता देखते ही बन रही है। जिसे देखो वही इस फिल्म का मजा लेने के लिए सिनेमाघरों की ओर कदम बढ़ा रहा है। सारे थिएटर्स हाउसफुल नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 15 अगस्त को 60.3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। मेकर्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 76.5 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया।

इसी के साथ इसने पिछले साल आई शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट तो जरूर आई है, लेकिन वर्किंग डे देखते हुए इसे अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' ने शुक्रवार (16 अगस्त) को 30 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन हो गया है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार बताया जा रहा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिका है।

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित ‘स्त्री 2’ में राजकुमार और श्रद्धा ने साल 2018 में आई ‘स्त्री’ मूवी वाली अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। साथ ही फिल्म में सरकटे के आंतक को दिखाया गया है जिससे बचने के लिए चंदेरी के लोग फिर से स्त्री को याद करते हैं। फिल्म में कई सरप्राइज कैमियो भी हैं जिनमें वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया शामिल हैं।

stree 2,stree 2 movie,shraddha kapoor,rajkummar rao,khel khel mein,Akshay Kumar,vedaa,john abraham,thangalaan,mr bachchan,double ismart

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की कमाई में आई गिरावट

अब हम नजर डालेंगे 15 अगस्त को ही रिलीज हुई 5 और फिल्मों ‘वेदा’, ‘खेल खेल में’, ‘थंगलान’, ‘डबल इस्मार्ट’ और ‘मिस्टर बच्चन’ के बिजनेस पर। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ दूसरे दिन काफी कमजोर नजर आई। पहले दिन 6.30 करोड़ के साथ ओपनिंग लेने वाली ‘वेदा’ ने शुक्रवार को 1.60 करोड़ ही कमाई। उसकी कुल कमाई 7.90 करोड़ हो गई है। फिल्म में शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी, कुमुद मिश्रा और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की कमाई में भी भारी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क के अनुसार इसने शुक्रवार को केवल 1.9 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपए है। यह गिरावट अच्छे रिव्यू के बाद आई है जो कि काफी चौंकाने वाला है। चियान विक्रम की फिल्म 'थंगलान' ने दूसरे दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ उसकी कुल कमाई अब 17.30 करोड़ रुपए हो गई है।

एक्टर राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ साल 2019 में आई ‘इस्मार्ट शंकर’ का सीक्वल है। इसने दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपए कमाए और फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपए हो चुका है। एक्टर रवि तेज और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपए बटोरे। इसकी झोली में 2 दिन में 7 करोड़ आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके