न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्त्री 2’ में नेहा के नाम को इसलिए बदला गया स्नेहा कक्कड़ में, लुक्स को लेकर फिर ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल की नं.1 हिंदी मूवी बन चुकी है। दर्शकों को इसका सबजेक्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 7:09:49

2 News : ‘स्त्री 2’ में नेहा के नाम को इसलिए बदला गया स्नेहा कक्कड़ में, लुक्स को लेकर फिर ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल की नं.1 हिंदी मूवी बन चुकी है। दर्शकों को इसका सबजेक्ट और कलाकारों की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। फिल्म के डायलॉग्स और सीन भी छाए हुए हैं। इसमें एक डायलॉग था जिसमें दिग्गज सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम यूज हुआ था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। अब ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर अमर कौशिक ने बताया है कि CBFC के सदस्यों ने नेहा के जोक को स्नेहा कक्कड़ में बदलने के लिए क्यों कहा था।

अमर ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि CBFC के सदस्यों का कहना था कि ऐसे जोक्स से कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। हमें उनकी बात सही लगी और इसीलिए बदलाव के लिए राजी हो गए और पुराने ही डायलॉग को बरकरार रखने के लिए नहीं कहा। वैसे भी लोगों को असली मतलब समझ में आ गया। जब आप कॉमेडी लिखते हैं तो ऐसे कई जोक्स आ जाते हैं। जैसे कि जब आप दोस्तों के साथ बैठे होते हैं तो ऐसे कमेंट्स पास करते रहते हैं। यह सबकुछ मजाक के लिए होता है।

मेरा और राइटर निरेन भट्ट का इरादा लोगों में ह्यूमर लाने का था। हम गैग नहीं डालते और गैग शब्द से ही नफरत है। जब कोई कहता है कि एक गैग डाल देते हैं तो मैं ऐसा हो जाता हूं कि नहीं चाहिए मुझे गैग। मेरे लिए गैग उलटी करने जैसा है। इस बार जिन CBFC सदस्यों से हमने मुलाकात की, वे काफी बुद्धिमान और समझदार थे। उन्होंने हमारा प्वाइंट ऑफ व्यू सुना।

वे फिल्म में कई कट लगा सकते थे, लेकिन उन्होंने हमसे कहा कि हां इस डायलॉग में दिक्कत है, लेकिन अगर हम इसे कट कर देंगे तो पूरा नैरेटिव ही बदल जाएगा। इसीलिए हम इसे सेंसर नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ करीब 300 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

आयशा टाकिया ने जबसे कराई है फेस सर्जरी तब से ही नाराज हैं फैंस

सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले काफी समय से लुक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। आयशा ने जबसे फेस सर्जरी करवाई है उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। उनका चेहरा काफी बदल चुका है और जब भी वो कहीं नजर आती हैं तो उन्हें देख हर कोई दंग रह जाता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर छा जाते हैं। इस बीच आयशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ नए लुक शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

आज गुरुवार (22 अगस्त) को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वह आईने के सामने खुद को रिकॉर्ड कर रही हैं। ऑल ब्लैक लुक में आयशा बेहद यंग और स्लिम नजर आ रही हैं। उनके बदले हुए फीचर्स देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखें यूजर्स ने दी कैसी-कैसी रिएक्शन :- “अब वो सुंदर लड़की नहीं मिल सकती… खैर भगवान भला करे और मुस्कुराते रहें।”, “ऐसी क्यों हो गई, तुम इतनी प्यारी थी।”, “मिस्र की ममी लग रही है।”,

“उसने अपनी नेचुरल ब्यूटी बर्बाद कर दी, क्यों?” “हां क्या? ये कौन-सा जीव है? हमने तो टार्जन में देखा कुछ और था यहां आया कुछ और है।”, “ये वाली अच्छी नहीं लगी, पहले वाली बहुत क्यूट और सुंदर थी।”, “वो सोचती है कि वह काइली जेनर है LOL.” आयशा ने 23 साल की उम्र में 1 मार्च 2009 को बॉयफ्रेंड फरहान आजमी संग शादी कर ली थी। वह समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। आयशा ने शादी के समय इस्लाम कुबूल कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री