न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्त्री 2 ने एडवांस में तोड़े रिकॉर्ड, दिए ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के संकेत, मिला 5 दिन लंबा वीकेंड, कमाई 100 करोड़ के पार

6 दिन लम्बे अपने पहले वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की पहली सबसे बड़ी सफलता अर्जित करने वाली फिल्म बनेगी इसमें कोई दो राय नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 11:40:47

स्त्री 2 ने एडवांस में तोड़े रिकॉर्ड, दिए ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के संकेत, मिला 5 दिन लंबा वीकेंड, कमाई 100 करोड़ के पार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 अपनी एडवांस बुकिंग के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है क्योंकि फिल्म ने टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होने के 60 घंटों के भीतर ही पहले दिन 1,30,000 टिकट बेच दिए हैं। अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया है, क्योंकि इसके नतीजे ऐतिहासिक हैं और वह भी 3 तरह से बॉक्स ऑफिस पर टकराव के रूप में। जिस अंदाज मेंं स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है और जिस तरह से इसकी पहले दिन की एडवांस बुकिंग हुई है, उसने हॉरर कॉमेडी फिल्मों के लिए कमाई के नए द्वार खोल दिए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की शुरूआत कर दी है। यह दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्मों को भी सफलता मिलेगी इसकी गारंटी है। दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में आने वाले समय में हमें भेड़िया 2, मुंज्या 2, रूही आदि देखने को मिल सकती हैं।

स्त्री 2 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदर्शित होने पर 5 दिन का लम्बा वीकेंड मिला है। इसमें बुधवार 14 अगस्त से शाम के शो भी शामिल हैं, क्योंकि स्त्री 2 को बुधवार को ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स चेन ने बुधवार शाम से लेकर देर रात्रि तक में इसके 3 शो दिखाने का निर्णय लिया है। दर्शकों का उत्साह चरम पर है। बुधवार शाम से लेकर रात्रि के शो तक की एडवांस बुकिंग शानदार है।

5 दिन लम्बे अपने पहले वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की पहली सबसे बड़ी सफलता अर्जित करने वाली फिल्म बनेगी इसमें कोई दो राय नहीं है। स्त्री 2 अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 करोड़ के कारोबार को करने में सफल हो जाएगी।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग टिकट काउंटरों पर खूब हो रही है, जबकि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली अन्य दो फिल्में खेल खेल में और वेदा के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन है। सोमवार को रात 8 बजे तक, खेल खेल में ने राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन में पहले दिन के लिए लगभग 3,000 टिकट बेचे हैं।

दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस के लिए नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में वेदा ने 3,700 टिकटें बेची हैं। खेल खेल में और वेदा की संयुक्त बिक्री स्वतंत्रता दिवस के लिए 6,700 टिकटें है, जबकि उसी दिन श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ने 1,30,000 टिकटें बेचीं।

खेल खेल में और वेदा की संयुक्त टिकट बिक्री स्त्री 2 द्वारा पहले दिन बेची गई कुल टिकटों का लगभग 5% है और यह दोनों फिल्मों के लिए एक चेतावनी संकेत है। ये त्यौहार इवेंट थियेटर फिल्मों के लिए होते हैं, और वेदा और खेल खेल में की तुलना में स्त्री 2 का परिणाम एक सफल फ्रैंचाइज़ के जन्म को प्रमाणित करता है।

अकेले एडवांस बुकिंग ने ही स्वतंत्रता दिवस के विजेता की घोषणा कर दी है, क्योंकि स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती सप्ताहांत में अकल्पनीय संख्या में कमाई करने जा रही है। स्त्री 2 सोमवार रात तक फाइटर की कुल एडवांस बुकिंग को पार कर गई, जबकि डंकी की संख्या मंगलवार रात तक पार हो जाएगी। एडवांस के अंतिम दिन यानी बुधवार को स्त्री 2 ब्रह्मास्त्र और टाइगर 3 जैसी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को पार कर जाएगी,जिनकी 3 लाख से अधिक टिकटें बिकी थीं।

परिणाम ऐतिहासिक हैं, खासकर मिड बजट फिल्म के लिए जिसमें तीनों खान या रणबीर कपूर में से कोई भी नहीं है, क्योंकि यह स्त्री फ्रैंचाइज़ की ताकत है जिसमें श्रद्धा कपूर की अपार युवा फॉलोइंग है। स्त्री 2 का पहले दिन का कारोबार इंडस्ट्री के कई लोगों को चौंका देगा, लेकिन दो प्रतियोगी - वेदा और खेल खेल में - बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 के लिए इस रुझान को देखकर खुश नहीं हो सकते हैं।

अब सभी की निगाहें मंगलवार और बुधवार को दोनों फिल्मों की चाल पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क