न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्त्री 2’ बनी इस साल की नं.1 हिंदी मूवी, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का हाल बेहाल, देखें BO Collection

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ दर्शकों का लगातार दिल जीत रही है। इस फिल्म से एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:53:38

2 News : ‘स्त्री 2’ बनी इस साल की नं.1 हिंदी मूवी, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का हाल बेहाल, देखें BO Collection

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ दर्शकों का लगातार दिल जीत रही है। इस फिल्म से एक बार फिर फैंस के साथ बॉक्स ऑफिस की तबीयत भी खुश हो गई। इससे पता चलता है कि लोग आज भी सिनेमाघरों में जाकर फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं, बर्शते उनमें कोई खास बात हो। ‘स्त्री 2’ लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। कहते हैं कि पूत के लक्षण पालने में ही नजर आ जाते हैं, उसी तरह से ‘स्त्री 2’ की शुरुआत ने ही दिखा दिया कि फिल्म कितनी बुलंदियां छू सकती है।

फिल्म सफलता के झंडे गाड़ इससे जुड़ी पूरी टीम को खुशियां मनाने का मौका दे रही है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म को 14 अगस्त की देर रात रिलीज कर दिया गया था, जिससे इसने पेड रिव्यू से 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद 15 अगस्त को दिनभर चले फुल शो के साथ 51.8 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग ली। फिल्म ने शुक्रवार को 31.4 करोड़, शनिवार को 43.85 करोड़, रविवार को 55.9 करोड़ कमाए। अब इसकी पांचवें दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार पर रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 37 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 228.45 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसके साथ ही ‘स्त्री 2’ इस साल भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (211.71 करोड़) को पछाड़ दिया है। ‘स्त्री 2’ में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। यह 2018 की फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है।

stree 2,stree 2 movie,shraddha kapoor,rajkummar rao,fighter,khel khel mein,Akshay Kumar,vedaa,john abraham

‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ भी 15 अगस्त को ही हुई थीं रिलीज

‘स्त्री 2’ के आगे अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ दोनों का भट्टा बैठ गया है। पहले बात करते हैं ‘खेल खेल में’ की। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को खींच नहीं पा रही है। फिल्म ने 5 दिन में सिर्फ 15.95 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसने सोमवार (19 अगस्त) को 1.90 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.05 करोड़, दूसरे दिन 2.05 करोड़, तीसरे दिन 3.1 करोड़ और चौथे दिन 3.85 करोड़ कमाए थे।

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य शील, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल भी है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है। अब नजर डालते हैं ‘वेदा’ पर। ‘वेदा’ का भी बुरा हाल है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ ही कमाए।

‘वेदा’ ने पहले दिन 6.28 करोड़, दूसरे दिन 1.8 करोड़, तीसरे दिन 2.7 करोड़ और चौथे 3.2 करोड़ बटोरे थे। इसका ओवरऑल कलेक्शन 15.50 करोड़ हुआ है। डायरेक्टर निखिल आडवाणी की फिल्म में जॉन, शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी, आशीष विद्यार्थी, क्षितिज चौहान की अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क