न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फीमेल लीडिंग फिल्म बनी स्त्री 2, इससे आगे आमिर की फिल्म

अब फिल्म ने दुनिया भर में दमदार कलेक्शन करके 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसी के साथ श्रद्धा कपूर के नाम भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 7:08:21

500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फीमेल लीडिंग फिल्म बनी स्त्री 2, इससे आगे आमिर की फिल्म

'स्त्री 2' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन जारी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' हर रोज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। अब फिल्म ने दुनिया भर में दमदार कलेक्शन करके 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसी के साथ श्रद्धा कपूर के नाम भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह भारत की दूसरी फीमेल लीडिंग फिल्म है जिसने इस मुकाम को छूने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ने इस रिकॉर्ड को स्थापित किया था।

'स्त्री 2' के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म का लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। इसके मुताबिक 'स्त्री 2' ने 10 दिन में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने कुल 505 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। गौरतलब है कि दुनिया भर में 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'स्त्री 2' दूसरी फीमेल लीडिंग भारतीय फिल्म बन गई है।

500 करोड़ क्लब में शामिल होकर 'स्त्री 2' ने इतिहास रच दिया है। इस शानदार कलेक्शन के साथ श्रद्धा कपूर ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली 'स्त्री 2' दूसरी फीमेल लीडिंग फिल्म है। इससे पहले जायरा वसीम की 'सीक्रेट सुपरस्टार' पहले नंबर पर है जिसने वर्ल्डवाइड 912 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

stree 2,female-led film,stree 2 500 crore club,aamir khan film

'स्त्री 2' ने दूसरे शनिवार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म ने 33.8 करोड़ रुपए कमाए हैं जो कि किसी भी फिल्म के दूसरे शनिवार को किए जाने वाले कलेक्शन में सबसे ज्यादा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने कुल 361 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका