न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ISPL के दौरान नाटू-नाटू गाने पर थिरकते दिखे ये बड़े स्टार, एल्विश-मुनव्वर ने की खूब मस्ती, देखें Video

मुंबई में हो रही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) बुधवार (6 मार्च) से शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर ओपनिंग डे के कुछ वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 11:04:13

2 News : ISPL के दौरान नाटू-नाटू गाने पर थिरकते दिखे ये बड़े स्टार, एल्विश-मुनव्वर ने की खूब मस्ती, देखें Video

मुंबई में हो रही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) बुधवार (6 मार्च) से शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर ओपनिंग डे के कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने 'नाटू-नाटू' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार और साउथ इंडियन स्टार राम चरण के साथ सचिन तेंदुलकर और सूर्या गजब स्टाइल में डांस के स्टेप्स मैच कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही जामनगर में अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में भी इसी गाने पर राम चरण के साथ शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान डांस करते नजर आए थे, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। बता दें कि ISPL भारत का टेनिस बॉल T10 क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसका पहला सीजन 6 मार्च से 15 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और श्रीनगर शहरों पर बेस्ड 6 टीमें हैं। इसमें सदी के महाननायक अमिताभ बच्चन मुंबई, अक्षय कुमार श्रीनगर, राम चरण हैदराबाद, सैफ अली खान व करीना कपूर खान कोलकाता, ऋतिक रोशन बेंगलुरु और सूर्या चेन्नई के ओनर हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुल 18 मैच होंगे।

एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी दोनों जीत चुके हैं ‘बिग बॉस’ का खिताब

सोशल मीडिया पर ISPL का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव एक साथ मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। मुनव्वर ने जनवरी के अंत में ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता था, जबकि एल्विश ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी चूमी थी। द खबरी नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में एल्विश और मुनव्वर दोनों क्रिकेट के मैदान पर हैं। दोनों तस्वीरें क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी तरह की अनबन रही है।

ऐसे में उन्हें साथ देख यूजर्स कई तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “विश्वास ही नहीं हो पा रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सिस्टम का सिस्टम यहां पर ढीला पड़ गया क्या? एल्विश के फैंस बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और खुद दूसरे को मिलने ये आ जाता है।” तीसरे ने लिखा, “अब ये यूट्यूबर और ट्विटर वाले क्या करेंगे। वैसे अब देखना ये होगा कि क्या दोनों इसके बाद भी आपस में सही से बातचीत रखते हैं या फिर नहीं।” एक वीडियो में एल्विश दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम