न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवा स्टैंडअप कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा, हाल ही मनाया था 32वां जन्मदिन, इन शो से मिली थी पहचान

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। युवा स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नील महज 32 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 10:58:32

युवा स्टैंडअप कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा, हाल ही मनाया था 32वां जन्मदिन, इन शो से मिली थी पहचान

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। युवा स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नील महज 32 साल के थे। नील को जिम्मी किमेल लाइव के लेट नाइट टॉक शो पर 5 मिनट सेट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे ‘एडम डिवाइन की हाउस पार्टी’, ‘फ्लॉपहाउस’ और ‘कमिंग टू द स्टेज’ में भी नजर आ चुके हैं। नील ने ‘अननेसेसरी इविल’ नाम का एक विकली शो चलाया था।

लॉस एंजेलिस के वेस्ट साइड कॉमेडी थिएटर में उनका ये शो काफी पॉपुलर रहा। नील के निधन की पुष्टि उनके लंबे समय से मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने की है। वीस, नंदा को तब से जानते थे जब वे 19 साल के थे। अभी नील की मौत का कारण सामने नहीं आया है। वीस ने ‘द टाइम्स’ के साथ बातचीत में कहा कि इस समय मैं केवल पुष्टि कर सकता हूं, हां, दुर्भाग्य से 11 साल से अधिक का मेरा साथी गुजर चुका है। नंदा एक बेहतरीन हास्य कलाकार, दोस्त और शानदार इंसान थे।

नील ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। नील ने 9 दिन पहले टोरंटो में अपनी परफोरमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। जोकर्स थिएटर और कॉमेडी क्लब के मालिक डेव कुरेन ने कहा कि मैं नील से केवल छह महीने पहले मिला था, लेकिन एक या दो दिन बाद ही उनमें आपको ऐसा महसूस कराने की क्षमता है जैसे आप उन्हें वर्षों से जानते हैं।

stand up comedian neel nanda,neel nanda,comedian neel nanda,neel nanda 32 years,neel nanda death,neel nanda passes away

नील नंदा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं 1 लाख से ज्यादा लोग

नील को चाहने वाले फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई नील को नम आंखो से विदाई दे रहा है। वे यह जानने के लिए बेचैन हैं कि इतनी कम उम्र में आखिर नील को ऐसा क्या हुआ कि वो दुनिया छोड़ गए। बता दें कि नील भारतीय मूल के थे और लॉस एंजेलिस में रहते थे। उन्हें कॉमेडी करने का काफी शौक था इसी वजह से उन्होंने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया था।

उनके कॉमेडी वीडियो को लोग खूब पसंद करते थे। नील सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते थे। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं नील का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर अभी 7 हजार सबस्क्राइबर हैं। वे इस पर अपने स्टैंडअप वीडियोज को अपलोड करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम