न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BMCM के प्रमोशन के दौरान भीड़ ने अक्षय-टाइगर पर फेंके जूते-चप्पल, सैफ ने करीना को दिए थे ये टिप्स

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे जोर-शोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 8:22:35

2 News : BMCM के प्रमोशन के दौरान भीड़ ने अक्षय-टाइगर पर फेंके जूते-चप्पल, सैफ ने करीना को दिए थे ये टिप्स

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे जोर-शोर से BMCM के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज सोमवार (26 फरवरी) को अक्षय व टाइगर मूवी प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। वहां पर उन्हें देखने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में लोगो की भीड़ पहुंच गई।

वे स्टंट करते हुए पब्लिक का मनोरंजन कर रहे थे, तभी अचानक से लोग आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। ज्यादा भीड़ होने से पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में पुलिस ने वहां मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पब्लिक ने भी न आव देखा न ताव वो इतनी उग्र हो गई कि अक्षय व टाइगर पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस की सख्ती के आगे लोग शांत हो गए। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि फिल्म का प्रमोशन कार्यक्रम चल रहा था। अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ थी।

इसके अलावा एक वीडियो में अक्षय और टाइगर तारों के सहारे लटककर स्टंट करते हुए मंच पर आते हैं। उनको देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और कार्यक्रम में हंगामा मच गया। पथराव भी हुआ। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को काबू किया। इसके बाद कार्यक्रम में अक्षय व टाइगर मंच पर फिल्म के टाइटल ट्रैक पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल फिल्म की बात करें तो इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। इसमें साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन व सोनाक्षी सिन्हा की भी खास भूमिका है।

Akshay Kumar,tiger shroff,bade miyan chote miyan film,akshay tiger,bmcm promotion,saif ali khan,Kareena Kapoor Khan,saif kareena,taimur,jeh

बड़े बेटे तैमूर को लेकर मीडियावालों से परेशान रहती थीं करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि क्या है वो बात जो उन्हें परेशान कर जाती है। साथ में भी ये भी शेयर किया कि कैसे पति सैफ अली खान ने उन्हें इस समस्या से निपटने में मदद की। करीना और सैफ दो बच्चों जेह और तैमूर के पैरेंट्स हैं। तैमूर के दुनिया में आने के बाद उन्हें लगातार उसकी फिक्र लगी रहती थी। उन्हें मीडियावालों का उसका बार-बार तस्वीरें लेना पसंद नहीं था।

इसी को लेकर वो टेंशन में रहती थीं। तब सैफ ने उन्हें टिप दी कि उन्हें पैपराजी के तैमूर ओबसेशन से कैसे डील करना है। करीना ने कहा कि सैफ ने मुझे टिप दी कि बॉलीवुड स्टार्स इससे बच नहीं सकते। इससे डील करने का एक ही तरीका है कि आप सिर झुकाए चुपचाप एयरपोर्ट या दूसरी जगहों से निकल जाइए। करीना ने ऐसा ही करना शुरू कर दिया। इस तरह पैपराजी को लेकर करीना की टेंशन दूर हो गई।

करीना ने ये बताया कि अगर मैं पैप्स को लेकर गुस्से में रहती हूं या फोटो क्लिक करने को मना करती हूं तो ये तैमूर को भी परेशान करता है। इसलिए मैंने इसे शांति से ही डील करना सही समझा। करीना बहुत जल्द ही फिल्म ‘क्रू’ में दिखाई देंगी। उनके साथ इस मूवी में तब्बू और कृति सेनन भी हैं। फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम