न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजामौली के बेटे को जापान में महसूस हुए भूकंप के भयंकर झटके, पैसे के पीछे नहीं भागतीं यह एक्ट्रेस

फिल्म 'RRR' ने पूरी दुनिया में धूम मचाई और जबरदस्त कमाई करने के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके गाने 'नाटू नाटू' के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 2:12:58

2 News : राजामौली के बेटे को जापान में महसूस हुए भूकंप के भयंकर झटके, पैसे के पीछे नहीं भागतीं यह एक्ट्रेस

फिल्म 'RRR' ने पूरी दुनिया में धूम मचाई और जबरदस्त कमाई करने के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके गाने 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली फिलहाल जापान में हैं। वे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए अपने परिवार और टीम के साथ गए हैं। इस बीच उन्होंने वहां आज गुरुवार (21 मार्च) की सुबह तेज भूकंप के झटकों को महसूस किया। इसकी जानकारी राजामौली के साथ जापान में मौजूद बेटे एसएस कार्तिकेय ने दी है।

जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.3 मैग्नीट्यूड थी। कार्तिकेय ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने भूकंप के झटकों को महसूस किया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर अपनी स्मार्टवॉच में आए भूकंप अलर्ट के मैसेज की इमेज शेयर करते हुए लिखा, “जापान में अभी-अभी भयंकर भूकंप महसूस हुआ!!! 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे जमीन हिलने लगी...और हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप था।

मैं बस घबराने ही वाला था लेकिन आस-पास के सभी जापानी हिले तक नहीं...जैसे कि अभी-अभी बस बारिश शुरू हुई हो!!” यह पोस्ट देखने के बाद फैंस दुआ कर रहे हैं कि किसी को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचे। बता दें जापान में सोमवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान राजामौली ने प्रशंसकों से मुलाकात की और इसकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। जापान में यह फिल्म 500 से ज्यादा दिनों से चल रही है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ने कई अवार्ड अपनी झोली में डाले थे। इसमें राम चरण, जूनियर एनटी रामाराव, आलिया भट्ट, अजय देवगन की प्रमुख भूमिकाएं थीं।

ss rajamouli,director ss rajamouli,karthikeya,rrr,rrr movie,earthquake in japan,alia bhatt,ram charan,ankita lokhande,actress ankita lokhande,bigg boss 17

अंकिता लोखंडे ने कहा, मैं मुफ्त में फिल्में और शो करने के लिए भी तैयार हूं

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में पति विक्की जैन के साथ चुनौती पेश की थी। वह टॉप 5 तक पहुंचने में सफल रहीं और अंतिम दिन तक घर में मौजूद थीं। अंकिता जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभाती नजर आएंगी।

फिल्म 22 मार्च को रिलीज होगी। इस बीच अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह वेतन बगैर उन प्रोजेक्ट्स को करने के लिए तैयार हैं, जिनमें वह विश्वास करती हैं। अंकिता ने ‘न्यूज 18’ के साथ बातचीत में कहा कि मेरे लिए पैसा हमेशा सैकंड ऑप्शन रहा है। मैं जो किरदार निभा रही हूं, वह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है। मैं पैसे के पीछे नहीं भागती। मैं हमेशा प्रोजेक्ट के पीछे जाती हूं। मैं मुफ्त में फिल्में और शो करने के लिए भी तैयार हूं।

जब मैंने शुरुआत की थी तब बहुत कुछ नहीं बदला था, लेकिन खास तौर से महिला एक्ट्रेस के लिए वेतनमान में सुधार के लिए निर्माताओं की सराहना की। आज टीवी पर महिलाओं के लिए स्थिति काफी बेहतर है। मेरे वेतन में सुधार हुआ, क्योंकि मैं टेलीविजन पर थी और यह पूरी तरह से महिलाओं के नेतृत्व वाली कहानियों और महिला शक्ति के बारे में है। मैं फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नहीं जानती, लेकिन जब इस पहलू की बात आती है तो मैं टेलीविजन के बारे में निश्चित हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका