न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने दिग्गज डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इधर इस एक्टर पर भी लगा यौनशोषण का आरोप

श्रीलेखा मित्रा बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रीलेखा ने पहले मलयामल इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत की थी। श्रीलेखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 11:26:16

2 News : इस एक्ट्रेस ने दिग्गज डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इधर इस एक्टर पर भी लगा यौनशोषण का आरोप

श्रीलेखा मित्रा बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रीलेखा ने पहले मलयामल इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत की थी। श्रीलेखा के साथ शुरुआती दिनों में ही कुछ ऐसा हुआ था, जिससे वो काफी डर गईं थीं। श्रीलेखा ने हेमा कमेटी रिपोर्ट के जारी होने के बाद डायरेक्टर और सरकारी केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि रंजीत ने उन्हें न सिर्फ बेडरूम में बुलाया, बल्कि गलत तरीके से छुआ भी।

श्रीलेखा ने दावा किया कि साल 2009 में रंजीत ने 'पालेरी माणिक्यम : ओरु पथिरकोलापथकाथिन्ते कथा' मूवी के ऑडिशन के दौरान उनके साथ गलत करने की कोशिश की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलेखा ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि रंजीत ने मुझे बेडरूम में बुलाया। मैं जब वहां गई तो वह मुझसे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने मेरी चूड़ियों को छुआ और ऐसा दिखावा किया जैसे उसे कुछ पता ही नहीं है। जब उसने देखा कि मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हूं तो मेरी गर्दन को सहलाना शुरू कर दिया।

यही नहीं वो मेरे शरीर को भी छूने लगा, जो बर्दाश्त के बाहर था। मैंने उससे माफी मांगी और उस कमरे से बाहर निकल गई। इस घटना से मैं काफी डर गई थी। मैं होटल में ही रहीं और पूरी रात सोचती रही कि अगर 10 लोग आकर मेरा दरवाजा खटखटाएंगे तो क्या होगा। बस मैं सुबह होने का इंतजार कर रही थी। रंजीत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह अकेली नहीं थीं। उस फ्लैट में श्रीलेखा के साथ दो असिस्टेंट और स्क्रीनराइटर शंकर रामाकृष्णन थे। मैं इन सबकी मौजूदगी में ही श्रीलेखा से मिला था। उस रात शंकर ने श्रीलेखा को फिल्म की कहानी सुनाई, जिसे सुनने के बाद वह काफी एक्साइटेड थीं। उन्हें कौनसा रोल दिया जाए इस बात को लेकर सभी कंफ्यूज थे। बाद में उन्हें मना कर दिया गया और शंकर से श्रीलेखा को बताने को कहा गया। इस बात से श्रीलेखा काफी नाराज थीं।

sreelekha mitra,malyalam filmmaker ranjith,revathy sampath,amma gen secretary siddique,sreelkha ranjith,revathy siddique

एक्ट्रेस रेवती संपत ने एक्टर सिद्दीकी पर लगाया आरोप

मलयालम सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रेवती संपत ने मलयालम अभिनेता और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के महासचिव सिद्दीकी पर यौनशोषण का आरोप लगाया था। रेवती ने आरोप लगाया कि यह घटना तब हुई, जब वह 21 साल की थीं। सिद्दीकी ने पहली बार उनसे फेसबुक पर संपर्क किया था। इस बीच खबर है कि सिद्दीकी ने AMMA के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

एक टीवी चैनल से बात कर सीनियर एक्टर सिद्दीकी ने कहा कि मैंने संगठन के अध्यक्ष मोहनलाल को त्यागपत्र भेज दिया है। मेरे खिलाफ आरोप थे, इसलिए मैंने पद पर बने रहने का फैसला नहीं किया और इस्तीफा दे दिया। सिद्दीकी अब तक लगभग 350 फिल्मों में दिख चुके हैं। रेवती ने शनिवार (24 अगस्त) को आरोप लगाया था कि सिद्दीकी ने फिल्म पर चर्चा के बहाने उनका यौनशोषण किया था। रेवती ने कहा था कि 12वीं पूरी करने के बाद मेरे साथ एक भयानक घटना हुई। सिद्दीकी ने मुझे फेसबुक पर संदेश भेजे थे।

मैंने एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की थी। उस समय मैं 21 साल की थी। उन्होंने मुझसे 'मोल' बुलाया, जो केरल में अक्सर एक युवा लड़की या बेटी के लिए उपयोग किया जाता है। उस समय उन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त उन्होंने ऐसा बर्ताव किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं था। इस घटना ने मेरे मानसिक और पेशेवर जीवन को बेहद प्रभावित किया। इस बारे में बोलने में मुझे बहुत समय लगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री