न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘योद्धा’ की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ दिखे सिद्धार्थ-कियारा, ‘मर्डर मुबारक’ की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आज शुक्रवार (15 मार्च) को फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 1:16:10

2 News : ‘योद्धा’ की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ दिखे सिद्धार्थ-कियारा, ‘मर्डर मुबारक’ की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आज शुक्रवार (15 मार्च) को फिल्म रिलीज हो गई। इससे पहले गुरुवार रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सिद्धार्थ और दिशा ने एक साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए। टाइगर श्रॉफ, मौनी रॉय, रोनित रॉय समेत कई स्टार्स इस इवेंट में पहुंचे। सिद्धार्थ का पूरा परिवार साथ नजर आया।

सिद्धार्थ ने अलग से पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ भी पोज दिए। सिद्धार्थ जहां ग्रे शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट में जंच रहे थे, वहीं कियारा ब्लू पेंट सूट में कहर ढा रही थीं। इस शाम की एक क्लिप में सिद्धार्थ को शटरबग्स के लिए पोज देने में अपने पिता की मदद करते देखा जा सकता है। बाद में एक तरफ उनकी मां उनके साथ आईं, वहीं कियारा के माता-पिता भी उनके साथ शामिल हो गए। एक फोटो के लिए पपाराजी के सामने पोज देते समय पूरा परिवार साथ आया।

बाद में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू किया। कियारा ने लिखा, “सिद्धार्थ हम सभी को तुम पर गर्व है। तुम बेस्ट हो।” कियारा ने फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस दिशा और राशि की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है। पावर-पैक ट्रेलर और क्रिएटिव मार्केटिंग स्ट्रैटेजी की बदौलत ‘योद्धा’ चर्चाओं में है।

yodha,yodha movie,murder mubarak,murder mubarak movie,sidharth malhotra,kiara advani,disha patani,raashi khanna,sara ali khan,karisma kapoor,pankaj tripathi,special screening

'मर्डर मुबारक' में सारा, करिश्मा, पंकज और विजय की है अहम भूमिका

साल 2024 की मचअवेटेड फिल्म 'मर्डर मुबारक' आज शुक्रवार (15 मार्च) को OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में सारा अली खान, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में हैं। गुरुवार रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। सारा इस दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। सारा ने ब्लैक फ्लोरल गाउन पहन रखा था। सारा ने बालों का पफ बनाया हुआ था।

पंकज अपनी पत्नी संग दिखाई दिए। 90 की दशक की कमाल एक्ट्रेस करिश्मा इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह ब्लैक ऑउटफिट में बेहद सुंदर लग रहीं थीं। एक्टर संजय कपूर बेटी शनाया के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए। विजय वर्मा स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वे डेनिम आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

विजय की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी वहां मौजूद रहीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू ड्रेस में नजर आईं। होमी अदजानिया निर्देशित ‘मर्डर मुबारक’ अनुजा चौहान के उपन्यास ‘क्लब यू टू डेथ’ पर आधारित है। फिल्म में कलाकारों की एक लंबी सूची है। यह एक क्राइम थ्रिलर है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम