न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिलेशनशिप में हैं सूरज पंचोली, जिया सुसाइड केस में हो चुके हैं बरी, ऋचा-अली ने की यह खास घोषणा

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। जिया खान सुसाइड केस में करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 11:58:25

2 News : रिलेशनशिप में हैं सूरज पंचोली, जिया सुसाइड केस में हो चुके हैं बरी, ऋचा-अली ने की यह खास घोषणा

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। जिया खान सुसाइड केस में करीब एक दशक बाद इस साल अप्रैल में उन्हें और उनके परिवार को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया। सूरज पर अपनी प्रेमिका व अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।

सूरज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लव लाइफ के बारे में बात की। बता दें कि एक्टर शीजान खान को भी साल 2022 में पूर्व प्रेमिका और सह कलाकार तुनिशा शर्मा को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूरज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें कहा कि इस तरह का मीडिया ट्रायल किसी को प्यार से अलग नहीं कर सकता। मैं प्यार में विश्वास करता हूं। मुझे जिया के बाद भी प्यार हुआ है।

इसके बाद सूरज से पूछा गया कि क्या वे पिछले सात वर्षों से रिश्ते में थे? इस पर सूरज ने कहा कि इतने लंबे समय से नहीं, लेकिन मैं एक रिश्ते में हूं, बस इतना ही नहीं। हमने अपने अतीत के बारे में कभी बात नहीं की है। वहां इसकी कोई जरूरत नहीं है, इसलिए हर कोई एक साथी की तलाश में है, है ना? उल्लेखनीय है कि 25 साल की जिया जून 2013 में मुंबई स्थित आवास पर मृत पाई गई थीं।

sooraj pancholi,actor sooraj pancholi,jiah khan case,aditya pancholi,zarina wahab,richa chadha,ali fazal,richa ali marriage,riality

शादी की डॉक्यूमेंट्री RiAlity बनाएंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की शादी ग्रैंड स्टाइल में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अब उनका वेडिंग फंक्शन एक डॉक्यूमेंट्री में तब्दील होने जा रहा है। दरअसल अली और ऋचा ने शादी की डॉक्यूमेंट्री बनाने की घोषणा की है। इसका नाम RiAlity होगा। इसमें शादी की अनफिल्टर्ड कहानी दिखेगी।

ऋचा ने इस बारे में कहा कि शादियों को अक्सर परियों की कहानियों के तौर पर दिखाया जाता है, लेकिन असल में ये फीलिंग्स का मिक्सचर है जिसमें खुशी, चिंता और एक्साइटमेंट शामिल है। RiAlity हमारी शादी के एक्सपीरियंस की रियल डेफीनेशन को कैच करने की कोशिश है। यह हर इमैजिनिटिव फीलिंग्स के धागों से बुनी गई है। अली फजल ने कहा कि हम फीलिंग्स, स्ट्रगल और इस मिलन की प्लानिंग के साथ मिली जीत को दिखा रहे हैं। RiAlity इस बात को दिखाती है कि प्यार हमेशा पूरा नहीं होता, लेकिन यह हमेशा काफी होता है।

RiAlity हमारे सफर को दिखाती है, न सिर्फ एक्टर्स के तौर पर बल्कि प्यार में पड़े दो लोगों के तौर पर भी। हम आप सभी को हमारे आस-पास के लोगों की नजर के जरिए एक झलक देना चाहते थे। यह डॉक्यूमेंट्री कहने का हमारा तरीका है। 'यह हम हैं- खामियां, सपने और सब कुछ और हममें थोड़ा सा आप हैं और आप सभी में थोड़ा सा हम हैं।' ऋचा इन दिनों फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश