न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 साल से खूबसूरत रिलेशनशिप में हैं सूरज पंचोली, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ की शूटिंग में रवीना ने सही थी ऐसी पीड़ा

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे एक्टर सूरज पंचोली जल्द ही एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो रहे हैं। जल्द...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 6:21:31

7 साल से खूबसूरत रिलेशनशिप में हैं सूरज पंचोली, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ की शूटिंग में रवीना ने सही थी ऐसी पीड़ा

एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे एक्टर सूरज पंचोली जल्द ही एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो रहे हैं। जल्द ही सूरज का म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज को जेल जाना पड़ा था। इस बीच 32 वर्षीय सूरज ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

सूरज ने कहा कि जिया के साथ मेरा रिलेशनशिप बेहद कम समय के लिए रहा था। मैं पिछले 7 साल से एक बेहद खूबसूरत रिलेशनशिप में हूं। दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिसकी तुलना सच्चे प्यार और देखभाल से बढ़कर हो। वो काफी प्यारा एहसास होता है जब आप किसी से प्यार पाते हो और रिटर्न में देते भी हो। मेरे लिए ये रिलेशनशिप काफी खास है और पर्सनल भी।

हो सकता है कि मुझे लेकर ऐसे पर्सेप्शन्स लोगों के मन में हों कि मैं एक बैड लवर हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। जो लोग मुझे करीब से जानते हैं वे मुझे ज्यादा अच्छे से जानते हैं। मेरी छवि मिसअंडरस्टुड है। सूरज से जब उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-''नहीं...मैं उनकी पहचान जाहिर नहीं कर सकता हूं। मैं रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहता हूं क्योंकि पहले से ही मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर अच्छी बातें नहीं फैली हैं।''

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने 11 जून 2013 को सूरज को गिरफ्तार किया था। एक महीने जेल में रहने के बाद सूरज को जमानत मिल गई थी। जिया सुसाइड केस में काफी जांच हुई, लेकिन सबूत के अभाव के कारण इस केस को बंद कर दिया गया है।

sooraj pancholi,raveena tandon,mohra movie,tip tip barsa pani,Akshay Kumar,zia khan,indias best dancer 3

'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' शो में गाने पर परफोरमेंस देख रवीना को याद आई शूटिंग

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। रवीना ने हर तरह के रोल के साथ न्याय किया। यूं तो रवीना ने कई शानदार परफोरमेंस दी है, लेकिन साल 1994 में ‘मोहरा’ फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्माए गए गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ ने फैंस के दिमाग पर विशेष छाप छोड़ दी। रवीना ने एक बार फिर से इस गाने की यादें ताजा करा दीं। दरअसल रवीना रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं।

शो में कंटेस्टेंट शिवांशु सोनी और कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे ने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर परफॉर्म किया, जो रवीना को काफी पसंद आया। उन्होंने दोनों के डांस की काफी तारीफ की। इस दौरान रवीना को शूटिंग के दिन याद आ गए। रवीना ने कहा-'कंस्ट्रक्शन साइट पर शूटिंग हो रही थी। मैं नंगे पैर थी। वहां बहुत सारी कीलें पड़ी हुई थीं। वो कीलें मेरे पैरों में चुभ गई थी, जिससे मुझे काफी चोट आ गई थी।

इसके बाद मुझे टिटनेस का इंजेक्शन भी लगाया था। यही नहीं 2 दिन बाद बारिश में भीगने के कारण मैं बीमार भी पड़ गई थी। ग्लैमर जो आप स्क्रीन पर देखते हैं, उसकी हकीकत कुछ और होती है। रिहर्सल के दौरान चोट लगती है, लेकिन फिर हम अपना काम करते रहते हैं।’ आपको बता दें कि रवीना और अक्षय एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वे ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार