न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरज ने किया खुलासा, फिल्म में सलमान की भाभी भी बनने को तैयार थीं माधुरी, ‘विवाह’ में इसलिए ‘प्रेम’ बने शाहिद

साल 1999 में मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 1:06:20

सूरज ने किया खुलासा, फिल्म में सलमान की भाभी भी बनने को तैयार थीं माधुरी, ‘विवाह’ में इसलिए ‘प्रेम’ बने शाहिद

साल 1999 में मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खास बिजनेस किया। मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान, मोहनीश बहल, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम सहित कई कलाकार नजर आए थे। अब सूरज ने फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने ‘रेडियो नशा’ के साथ बातचीत में खुलासा किया कि माधुरी दीक्षित भी फिल्म में काम करना चाहती थीं।

सूरज से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में तब्बू को कास्ट करने से पहले माधुरी समेत इंडस्ट्री की कई हिरोइनों को अप्रोच किया था। इस पर सूरज ने कहा कि माधुरी ने खुद मुझे फोन करके फिल्म में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन मैं उन्हें कास्ट करने में सहज नहीं था। मैंने माधुरी से कहा कि मैं एक मेल डॉमिनेटेड फिल्म बना रहा हूं और अगर मैं आपको सलमान के अपोजिट कास्ट करता हूं तो आपका रोल काफी छोटा होगा और अगर मैं आपको मोहनीश के अपोजिट कास्ट करता हूं तो आपको सलमान की भाभी का रोल निभाना होगा। माधुरी इतने प्यारी महिला हैं कि उन्होंने कहा कि फर्क नहीं पड़ता, बस साथ में काम करने की खुशी होगी।

लेकिन तब मैंने कहा कि मैं सहज नहीं हो पाऊंगा। तब्बू वाले रोल के लिए मुझे एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो सलमान से जुड़ा ना हो। इसलिए मैंने तब्बू को कास्ट किया। बता दें फिल्म में तब्बू ने मोहनीश की पत्नी और सलमान व सैफ की भाभी का रोल निभाया था। सोनाली इसमें सलमान की लव इंटरेस्ट थीं, जबकि सैफ और करिश्मा की जोड़ी थी। उल्लेखनीय है कि सूरज की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान और माधुरी की जोड़ी ने कमाल किया था।

sooraj barjatya,director sooraj barjatya,madhuri dixit,Salman Khan,hum aapke hain kaun,hum saath saath hain,tabu,vivah,shahid kapoor,prem

सूरज बड़जात्या ने कहा, मुझे पता था ‘विवाह’ में सलमान फिट नहीं होंगे...

सूरज ने जब पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ डायरेक्ट की, तो उसमें सलमान को ‘प्रेम’ के रूप में पेश किया। इसके बाद दोनों ने साथ में कुछ और फिल्मों में काम किया और हर बार सलमान उनके लिए ‘प्रेम’ बने। हालांकि साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ में उन्होंने शाहिद कपूर को ‘प्रेम’ के तौर पर चुना। सूरज ने अब इसका कारण बताया है। सूरज ने डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए कहा कि इस रोमांटिक फिल्म की कहानी मुझे मेरे पिता ने दी थी।

जब मैंने फैसला किया कि मुझे इसे बनाना है, तो मुझे पता था कि सलमान यहां फिट नहीं होंगे क्योंकि वे एक लीड स्टार थे। इस फिल्म के लिए भोलापन चाहिए, उम्र चाहिए और उम्र तो किसी को रोकेगी नहीं। इसी वजह के चलते मैंने शाहिद को अमृता राव के अपोजिट कास्ट किया। साल 2003 में करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन की ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के फ्लॉप होने के बाद सलमान ने मुझे फोन किया और मेरे साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही। उस वक्त मेरे हाथ में ‘विवाह’ की कहानी थी, लेकिन मैंने फिल्म के किरदार के साथ समझौता नहीं करने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ