न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद ने जारी किया ‘फतेह’ का पहला पोस्टर, हनी सिंह के बर्थडे पर उर्वशी के साथ वाला गाना आउट

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बन गए थे। उनकी मदद की बदौलत लोगों को काफी राहत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 7:31:42

2 News : सोनू सूद ने जारी किया ‘फतेह’ का पहला पोस्टर, हनी सिंह के बर्थडे पर उर्वशी के साथ वाला गाना आउट

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बन गए थे। उनकी मदद की बदौलत लोगों को काफी राहत मिली थी। वे आज भी सोनू को दुआएं देते हैं। सोनू को मनोरंजन जगत में लंबा समय हो चुका है। अब उनकी अगली मूवी 'फतेह' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सोनू ने खुद इस बात की जानकारी दी है। सोनू ने आज शुक्रवार (15 मार्च) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मूवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसका टीजर कब रिलीज होगा। इस मूवी के डायरेक्टर भी सोनू ही हैं। पोस्टर में सोनू खून से सना हुआ पेन अपनी मुट्ठी में पकड़े हुए दिख रहे हैं। फिल्म में सोनू को एक अलग अवतार में दिखाया जाने वाला है। सोनू ने कैप्शन में लिखा, “कभी भी किसी को कम मत समझो। पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए।” इसका टीजर शनिवार को जारी होगा। 'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसमें जैकलीन फर्नांडिस लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज और सोनाली सूद ने प्रोड्यूस किया है। अभी इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। इस पोस्टर को देख शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लिखा, “अच्छा लग रहा है पाजी, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” फिल्म के एक्शन सींस आपका दिल जीत सकते हैं, जो हॉलीवुड स्टंट स्पेशलिस्ट ली व्हिटेकर की देखरेख में किए गए हैं। बता दें, सोनू ‘फतेह’ के सेट से अब तक कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सोनू ने लिखा था, “फतेह मेरे लिए स्पेशल और निजी फिल्म रही है। यह उन यूथ को ट्रिब्यूट है जो कई तरह से साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं।”

41 साल के हुए हनी सिंह, जारी किया ‘विगड़ियां हीरां’ गाना

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह आज शुक्रवार (15 मार्च) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी ने इस मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने ’लव डोज’ के रीमेक सॉन्ग को रिवील कर दिया। ‘विगड़ियां हीरां’ टाइटल वाले इस गाने में हनी और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का अलग अंदाज दिख रहा है। दोनों नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।

इसमें ‘लव डोज’ के आगे की कहानी देखने को मिल रही है। 9 साल पहले हनी और उर्वशी ‘लव डोज’ में साथ दिखे थे। ‘विगड़ियां हीरां’ गाने की कहानी एक मॉल से शुरू होती है, जहां हनी अपने दोस्तों के साथ खड़े होते हैं और उर्वशी के गुजरने पर उनके दोस्त कहते हैं-“यह तुम्हारी एक्स थीं ना…उर्वशी को देखते ही हनी उनके पीछे-पीछे चले जाते हैं।

गाना यूट्यूब पर आते ही वायरल हो गया। हनी ने कुछ दिन पहले उर्वशी को उनके जन्मदिन पर एक गोल्ड केक गिफ्ट किया था। बता दें कि लाखों दिलों पर राज करने वाले हनी सबसे अमीर रैपर्स में से एक माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी करीब 205 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। हनी एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम