न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डीपफेक वीडियो के शिकार हुए इस एक्टर ने फैंस से की अपील, शादी में झूमतीं श्रद्धा कपूर के वीडियो वायरल

पिछले साल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सहित कई फिल्म स्टार डीप फेक वीडियो का शिकार हुए। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और सरकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 8:19:55

2 News : डीपफेक वीडियो के शिकार हुए इस एक्टर ने फैंस से की अपील, शादी में झूमतीं श्रद्धा कपूर के वीडियो वायरल

पिछले साल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सहित कई फिल्म स्टार डीप फेक वीडियो का शिकार हुए। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और सरकार भी सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। हालांकि अभी ऐसी घटनाएं नहीं रुकी हैं। हाल ही एक वीडियो से छेड़छाड़ कर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की छवि का दुरुपयोग किया गया था। अब एक और हस्ती सोनू सूद का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

उनके डीप फेक वीडियो के माध्यम से एक परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश हुई है। सोनू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक परिवार को मदद करने का झांसा दिया जा रहा है। सोनू ने कैप्शन में लिखा, “मेरी फिल्म ‘फतेह’ डीप फेक और फर्जी लोन ऐप्स से जुड़ी असली कहानी पर बेस्ड है। ये एक नई घटना है, जहां किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर वीडियो कॉल के जरिए एक अनजान परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश की।

कई बेगुनाह लोग इस जाल में फंस जाते हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अगर आपको ऐसे फोन कॉल आए तो सावधान हो जाएं। वीडियो में सोनू जैसा जो शख्स दिख रहा है वो एक परिवार से वीडियो कॉल से बात करते हुए कह रहा है कि बिजी होने के कारण वो उनकी मदद नहीं कर पाया। उस परिवार ने कर्ज लेकर जो अपना इलाज करवाया वो उस कर्ज को उतारना चाहता है और मदद करना चाहता है। सोनू ने अपील की कि इस झांसे में ना आएं और सावधान रहें। उल्लेखनीय है कि सोनू कोरोनाकाल में गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने बहुत से लोगों की अलग-अलग तरह से मदद की थी। सोनू अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

sonu sood,actor sonu sood,deepfake video,sachin tendulkar,rashmika mandanna,shraddha kapoor,shraddha video,shraddha dance

अपनी हेयर स्टाइलिस्ट निकिता मेनन की शादी में जमकर नाचीं श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस को लगातार अपडेट देती हैं। अब श्रद्धा के लेटेस्ट वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो शादी के फंक्शन के हैं। दरअसल श्रद्धा की हेयर स्टाइलिस्ट निकिता मेनन शादी के बंधन में बंध रहीं हैं। शादी अटेंड करने पहुंचीं श्रद्धा ने जमकर ठुमके लगाए। श्रद्धा एक वीडियो में दूल्हे राजा संग सलमान खान, अक्षय कुमार व प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस करती दिख रही हैं।

इस दौरान बैकग्राउंड में एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में श्रद्धा ‘शो मी द ठुमका’ गाने पर जोरदार तरीके से थिरक रही हैं। श्रद्धा के लुक की बात करें तो उन्होंने इसे बेहद सिंपल रखा। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा के फैन पेज द्वारा कुछ फोटो भी साझा की गई हैं, जिनमें उनके हाथ पर मेहंदी लगी दिखाई दे रही है।

बता दें कि दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अभी तक शादी नहीं की है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। अब वह इसी साल रिलीज होने जा रही फिल्म ‘स्त्री 2’ में दिखेंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी हैं।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम