न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद ने जन्मदिन पर पोस्टर जारी कर बताई ‘फतेह’ की रिलीज डेट, सोनू निगम की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दिग्गज

एक्टर सोनू सूद का आज मंगलवार (30 जुलाई) को 51वां जन्मदिन है। उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 7:20:59

2 News : सोनू सूद ने जन्मदिन पर पोस्टर जारी कर बताई ‘फतेह’ की रिलीज डेट, सोनू निगम की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दिग्गज

एक्टर सोनू सूद का आज मंगलवार (30 जुलाई) को 51वां जन्मदिन है। उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनू ने भी अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज डेट की घोषणा की। यह एक साइबर क्राइम थ्रिलर है और सोनू की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म है। सोनू ने इसकी घोषणा एक नए पोस्टर की एक फोटो के साथ की। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोनू ने लिखा, “देश की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म के लिए तैयार रहें।” सोनू ने दो पोस्टर रिलीज किए। पहले पोस्टर में सोनू नदी के किनारे ब्रिज पर सूट-बूट पहने हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में सोनू और जैकलीन फर्नांडीज दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स सस्पेंस भरे अंदाज में देख रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘फतेह’ में नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे।

यह फिल्म भारतीय एक्शन को एक पायदान ऊपर ले जाने का वादा करती है, जिसे टॉप हॉलीवुड टेक्नीशियंस की देखरेख में डिजाइन और शूट किया गया है। इसी बीच सोनू ने अपने तमाम चाहने वाले फैंस के साथ केक काटा। सोन की फैंस के साथ केक काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि सोनू ने कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद करना शुरू की और आज भी करते हैं। सोनू की इस दरियादिली का पूरा देश कायल है।

सोनू निगम हुए 51 साल के, अनूप जलोटा के साथ मिलकर काटा केक

मशहूर सिंगर सोनू निगम आज मंगलवार (30 जुलाई) को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब सोनू के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोनू इंडियन सिनेमा के दिग्गज सिंगर्स संग जन्मदिन का केक काटते दिख रहे हैं। सोनू कूल लुक में नजर आए। सोनू ने व्हाइट रंग की शर्ट पर ग्रे पेंट पहनी हुई है और कर्लिंग हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। जश्न में सिंगर शंकर महादेवन, शान, सुदेश भोसले, अनु मलिक, पापोन, अनूप जलोटा भी दिख रहे हैं।

बता दें, अनूप जलोटा का 29 जुलाई को 71वां बर्थडे था। ऐसे में सोनू व अनूप के बर्थडे पर जॉइंट सेलिब्रेशन हुआ। पार्टी के दौरान मेहमानों को सोनू की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस मौके पर गीतकार जावेद अख्तर भी मौजूद थे। सोनू उनके पैर छूते दिखे। शान ने जश्न का वीडियो शेयर कर सोनू को जन्मदिन की बधाई दी।

एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक फैन काफी भावुक हो गया और सोनू से लिपटकर रोने लगा। बता दें सोनू का पहला फिल्मी गाना 'ओ आसमान वाले' था। यह गाना साल 1993 में आई कृष्ण कुमार स्टारर फिल्म 'आजा मेरी जान का' है। इससे पहले सोनू ने साल 1992 में पहला एल्बम 'रफी की यादें' रिलीज किया था। वैसे सोनू ने करिअर की शुरुआत डीडी 1 के शो तलाश (1992) के गाने 'हम तो छैला बन गए' से की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री