न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू निगम ने पीठ दर्द के बावजूद नहीं मानी हार, पुणे में फैंस के लिए दी शानदार परफॉर्मेंस, वीडियो में बताई आपबीती

सिंगर सोनू निगम (51) ने अपनी आवाज के दम पर अपार लोकप्रियता हासिल की है। सोनू ने बॉलीवुड और म्यूजिक एल्बम में ढेरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 11:13:34

सोनू निगम ने पीठ दर्द के बावजूद नहीं मानी हार, पुणे में फैंस के लिए दी शानदार परफॉर्मेंस, वीडियो में बताई आपबीती

सिंगर सोनू निगम (51) ने अपनी आवाज के दम पर अपार लोकप्रियता हासिल की है। सोनू ने बॉलीवुड और म्यूजिक एल्बम में ढेरों सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्हें लोग हमेशा गुनगुनाते रहते हैं। सोनू के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखता है। हाल ही में सोनू ने पुणे में लाइव परफॉर्मेंस दी। इस शो के दौरान सोनू को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ा, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। सोनू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो उनकी प्रस्तुति से पहले बैक स्टेज की है, जहां सोनू अपने पैर और पीठ के दर्द से परेशान दिख रहे हैं।

हालांकि दर्द के बावजूद अपने फैंस का ध्यान रखते हुए बुलंद हौसलों के साथ सोनू ने गानों की महफिल सजाई। सोनू को शो के दौरान ही पीठ में झटका लगा। सोनू ने इंस्टाग्राम पर रविवार (2 फरवरी) रात एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाई। सोनू बेडरेस्ट पर नजर आ रहे हैं और अपने कॉन्सर्ट के बारे में बता रहे हैं। सोनू बोल रहे हैं, “ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन था, लेकिन मुझे संतोष है। मैं परफॉर्म कर रहा था और उसी झटके की वजह से ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह इसे संभाल लिया।

मैं कभी भी लोगों की एक्सपेक्टेशन से कम नहीं करना चाहता। मुझे खुशी है कि यह सब ठीक रहा। मुझे बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर यह थोड़ा भी हिलती, तो रीढ़ में घुस जाती।” इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सोनू ने कैप्शन में लिखा, “कल रात सरस्वतीजी ने मेरा हाथ पकड़ा था।”

सोनू ने एक दिन पहले भी पोस्ट किया था वीडियो, दिखाया था अपना हाल

पुणे में परफॉर्म करने से पहले भी सोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो जमीन पर लेटे हैं और दर्द में भी रियाज कर रहे थे। लोग इस कोशिश में लगे थे कि उनकी तकलीफ कम की जा सके। सोनू मसाज करवाते दिखे। इस वीडियो को शेयर करने के साथ सोनू ने कैप्शन में लिखा, “कुछ लोगों ने ये भविष्यवाणी की थी कि ये साल एक्सीडेंट और मेडिकल इशू से भरा होगा। मुझे लगता है कि वो सच कह रहे थे।

आज मैं इस तरह से पुणे में स्टेज पर परफॉर्म करने जा रहा हूं। ये एक मुश्किल प्रोफेशन है। मां सरस्वती आज मेरा हाथ और भी मजबूती से थामें।” सोनू की ऐसी हालत देख फैंस चिंता में पड़ गए और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक ने लिखा, “सर प्लीज, अपना ध्यान रखिए।” वहीं दूसरे ने लिखा, “जिनके साथ जनता का प्यार हो और महादेवजी का आशीर्वाद हो वो गिरकर दोबारा उठना जानते है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ