न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्ण कुमार की गोद में सिर रख रो पड़े सोनू, वीडियो वायरल, अजय की फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज

हाल ही 90 के दशक के मशहूर एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा कुमार की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में ला दिया। मात्र 20 साल की उम्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 8:42:12

2 News : कृष्ण कुमार की गोद में सिर रख रो पड़े सोनू, वीडियो वायरल, अजय की फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज

हाल ही 90 के दशक के मशहूर एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा कुमार की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में ला दिया। मात्र 20 साल की उम्र में तीशा के दुनिया से विदाई लेने ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। इंडस्ट्री के लोगों के साथ फैंस भी इससे काफी दुखी हैं। इस दुख ने कृष्ण को तोड़कर रख दिया है। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनकी पत्नी तान्या का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच, तीशा की प्रेयर मीट से एक फोटो वायरल हो रही है।

इसमें मशहूर गायक सोनू निगम फफक-फफककर रोते हुए नजर आए। साथ ही सोशल मीडिया पर सोनू का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये तीशा की याद में रखी शोक सभा का है। इसमें कृष्ण कुर्सी पर गुमसुम बैठे हैं। कृष्ण और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए वहां कई सेलिब्रिटीज आए। सोनू जैसे ही आए तो कृष्ण के पैरों के पास नीचे बैठ गए और उनकी गोद में सिर रख लिया। सोनू को आंखों में आंसू की धारा बहते देख कृष्ण अपना गम भुलाकर सिंगर को संभालते दिखे।

उनकी इस हिम्मत को देखकर हर किसी की आंखें भीग गई। कृष्ण ने सोनू का ढांढस भी बंधाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू का तीशा से काफी लगाव था। उन्होंने तीशा को बचपन से देखा है। दरअसल सोनू को गायन के क्षेत्र में टी सीरीज से ही खास पहचान मिली थी, जिसके संस्थापक कृष्ण कुमार के बड़े भाई दिवंगत गुलशन कुमार थे। सोनू ने कंपनी के लिए कई लोकप्रिय गाने गाए।

‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन एक बार फिर तब्बू के साथ दिखेंगे

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। आज मंगलवार (23 जुलाई) को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ। इसमें अजय शायरी करते नजर आए। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। गाने में अजय अपनी आवाज में शायरी सुना रहे हैं, जिसे फिल्म की 'आत्मा' कहा जा रहा है। यह फिल्म प्यार की अनूठी नजीर पेश करती है।

जहां प्यार-मोहब्बत की बात हो, वहां शेरो-शायरी जगह बना लेती हैं। फिल्म कृष्णा (अजय) और वसुधा (तब्बू) की प्रेम कहानी पर आधारित है। लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आती हैं, जिसके कारण वे अलग हो जाते हैं। कई मर्डर के आरोप में कृष्णा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। 22 साल बाद उसे जमानत मिलती है और जेल से रिहा कर दिया जाता है।

फिल्म की कहानी ‘वसुधा’ के साथ उसकी आखिरी मुलाकात के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अचानक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। बता दें अजय और तब्बू कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री