न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, पति की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी

एक्ट्रेस सोनाली सहगल जल्द मां बनने वाली हैं। सोनाली डायरेक्टर लव रंजन की हिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा 1 और 2', 'सोनू के टीटू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 7:22:06

2 News : इस एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, पति की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी

एक्ट्रेस सोनाली सहगल जल्द मां बनने वाली हैं। सोनाली डायरेक्टर लव रंजन की हिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा 1 और 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनाली ने आज शुक्रवार (16 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है। सोनाली ने पति अशेष सजनानी और पेट डॉग के साथ कुछ फोटो शेयर कीं। इन तस्वीरों में सोनाली का बेबी बंप दिख रहा है।

कपल ने कुछ क्रिएटिव तस्वीरें क्लिक करवाईं जिनमें अशेष अल्कोहॉल पीते और दूसरे हाथ में दूध की बॉटल पकड़े दिख रहे हैं। सोनाली पॉपकर्न खाती हुईं बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। कपल एक बेड पर बैठा है और उनके आस-पास चॉकलेट, बिस्किट और चिप्स रखे हैं। दूसरी फोटो में सोनाली प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक किताब पढ़ रही हैं और उनका पेट डॉग भी एक किताब पढ़ रहा है।

सोनाली ने कैप्शन में लिखा, “बीयर की बोतलों से लेकर बच्चे की बोतलों तक...अशेष की जिंदगी बदलने वाली है! जहां तक मेरी बात है, कुछ चीजें वैसी ही हैं...पहले एक के लिए खाना खा रही थी...अब दो के लिए खा रही हूं! इस बीच शमशेर (डॉग) एक अच्छा बड़ा भाई कैसे बने इस पर नोट्स ले रहा है। बहुत खुश और आभारी, हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। बेबी दिसंबर 2024 में आ रहा है!” उल्लेखनीय है कि सोनाली ने कई सालों तक डेटिंग के बाद पिछले साल जून में रेस्टोरेंट-होटल व्यवसायी अशेष के साथ शादी की थी। सोनाली ‘जय मम्मी दी’, ‘वेडिंग पुलाव’, ‘सेटर्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 3 साल पहले हो गया था निधन

मंदिरा बेदी (52) ने टीवी और फिल्मों में नाम कमाने के बाद कमेंट्री में भी खुद को साबित किया। मंदिरा ने साल 2021 में अपने पति फिल्ममेकर राज कौशल को खो दिया था। राज का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। गुरुवार (15 अगस्त) को राज की बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर मंदिरा ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। मंदिरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज की यादों का एक मोंटाज भी पोस्ट किया।उन्होंने नोट के साथ वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि वह हर दिन राज को याद करती हैं।

मंदिरा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे राज जी...आपको हमें छोड़े हुए 3 साल से ज्यादा समय हो गया है और हम आपके बारे में सोचते हैं और आपको हर दिन याद करते हैं...आपके जन्मदिन पर, हम आपके बारे में थोड़ा और सोचते हैं और आपको थोड़ा और जश्न मनाते हैं। और कई चीजें जिन्होंने आपको बेहतरीन बनाया, आपकी तेज आवाज, आपका प्यार भरा दिल...हम आपके बारे में बहुत प्यार से सोचते हैं और आपको बहुत याद करते हैं। आज उस दिन का जश्न मनाओ जिस दिन तुम्हारा जन्म हुआ था।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका