न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ रणथंभौर में रचाई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें और वीडियो

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। रविवार (18 फरवरी) को सोनारिका और विकास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 11:23:19

इस एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ रणथंभौर में रचाई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें और वीडियो

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। रविवार (18 फरवरी) को सोनारिका और विकास ने परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थित रणथंभौर में शादी रचाई। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। कपल की शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी ग्रैंड वरमाला सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है।

इसमें सोनारिका इमोशनल नजर आ रही हैं। विकास लाल लहंगे में सजी सोनारिका का दुपट्टा ऊपर उठाते हैं और फिर दोनों की नजरें मिलती हैं। सोनारिका पति को देखते हुए भावुक होकर उन्हें गले लगा लेती हैं। फिर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सोनारिका ने सुर्ख लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन और सिल्वर डिटेलिंग थी। उन्होंने ब्राइडल लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कैरी किया था।

साथ ही ग्लॉसी मेकअप और मैसी हेयरबन ने उन पर चार चांद लगा दिए। विकास ने बेज कलर की शेरवानी के साथ महफिल लूटी। दोनों ने ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए। पिछले चार दिन से यहां शादी की रस्में हो रही थीं। बता दें कि 'देवों के देव... महादेव' फेम सोनारिका ने साल 2022 में विकास के साथ सगाई की थी। मई में विकास ने सी बीच पर सोनारिका को प्रपोज किया और फिर दोनों ने दिसंबर में सगाई की थी।

सोनारिका भदौरिया ने मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें की थीं शेयर

विकास एक बिजनेसमैन हैं और सोनारिका टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करती हैं। वह हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इससे पहले सोनारिका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इनमें सोनारिका अपने साजन के रंग में रंगी हुई दिखीं। सोनारिका ने इस फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इनमें कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आया।

सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें अपलोड की हैं। सोनारिका पीली साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सफेद और पीले फूलों की ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया। विकास भी येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में ट्यूनिंग करते दिखे। सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, “तेरे संग यारा खुशरंग बहारा, हल्दी…।” सोनारिका ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की थी। सोनारिका ने हाथों पर शिव-पार्वती की मेहंदी लगवाई थी। उन्होंने मां की शादी का लहंगा पहना था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका