न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनम ने बताया 67 साल की उम्र में भी कैसे फिट हैं उनके पापा, अमिताभ ने ऐसे दिया राहुल को जवाब!

अनिल कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। वे हर तरह की भूमिका में फिट दिखते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 6:58:46

2 News : सोनम ने बताया 67 साल की उम्र में भी कैसे फिट हैं उनके पापा, अमिताभ ने ऐसे दिया राहुल को जवाब!

अनिल कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। वे हर तरह की भूमिका में फिट दिखते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उनका चार्म आज भी यूं का यूं ही है। अनिल ने पिछले साल के अंत में आई फिल्म ‘एनिमल’ और इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘फाइटर’ में अहम भूमिका निभाई है। खास बात ये है कि दोनों फिल्में सफल रहीं और इनमें अनिल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई।

अनिल 67 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। किसी भी शो में आने पर या इंटरव्यू देने पर अनिल की फिटनेस को लेकर सवाल जरूर पूछा जाता है। अब उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनम ने फिटनेस का राज खोल दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने ताऊ मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और चाचा एक्टर संजय कपूर के बारे में भी बात की। सोनम ने एक इंटरव्यू में सवाल के जवाब में कहा कि पापा न तो ड्रिंक और न ही स्मोक करते हैं।

वे ऐसा कुछ भी नहीं करते जिससे उनकी बॉडी को कुछ नुकसान पहुंचे। पापा बिल्कुल स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। वे कभी-कभी भटक जाते हैं, लेकिन मां उन्हें इंडियन वाइफ की तरह डांट लगाकर कंट्रोल करती हैं। बोनी अंकल मस्त जिंदगी जीना पसंद करते हैं। उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक है। संजय अंकल मॉडरेट लाइफ जीते हैं। वे बीच के हैं, लेकिन तीनों काफी सेहतमंद और गुड लुकिंग हैं। उल्लेखनीय है कि सोनम आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं।

anil kapoor,sonam kapoor,anil sonam,anil kapoor fitness,animal,fighter,boney kapoor,sanjay kapoor,amitabh bachchan,aishawarya rai,rahul gandhi

अमिताभ ने अपने एक्स पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, राहुल ने उड़ाया था अमिताभ-ऐश्वर्या कामजाक

सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। इसके कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अमिताभ और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की और उनका मजाक उड़ाया। अब अमिताभ ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे इशारों-इशारों में राहुल पर पलटवार माना जा रहा है।

अमिताभ ने बुधवार (21 फरवरी) को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है, “टी 4929 - वर्कआउट का समय.. शरीर की गतिशीलता.. दिमाग का लचीलापन.. बाकी सब इंतजार कर सकते हैं..” अमिताभ ने एक ब्लॉग पोस्ट भी साझा किया और खुलासा किया कि वे लंबे ब्रेक के बाद काम के लिए यात्रा कर रहे थे और कुछ समय के लिए बेस से अनुपस्थित रहेंगे।

बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हैं और एक रैली के दौरान कहा था कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उद्योगपतियों और अमिताभ बच्चन को आमंत्रित करके मोदी ने संदेश दिया कि देश के 73 प्रतिशत लोगों का कोई महत्व नहीं है। एक और रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि अयोध्या कार्यक्रम में ऐश्वर्या डांस करती नजर आएंगी और बच्चन साहब बल्ले-बल्ले करेंगे!

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका