न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर से एक्टिंग शुरू करने को तैयार हैं सोनम कपूर, कहा-मैं जान्हवी या खुशी जितनी यंग नहीं हूं लेकिन...

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर (39) अपनी शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूर हो गई हैं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 11:11:38

फिर से एक्टिंग शुरू करने को तैयार हैं सोनम कपूर, कहा-मैं जान्हवी या खुशी जितनी यंग नहीं हूं लेकिन...

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर (39) अपनी शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूर हो गई हैं। वह अपने घर-परिवार में बिजी हैं और लंदन में बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा व बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। साल 2022 में सोनम के बेटे का जन्म हुआ था। शादी के चार साल बाद सोनम और आनंद पैरेंट्स बने थे। इस बीच सोनम ने एक इंटरव्यू में प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ पर खुलकर बात की। सोनम ने डर्टी मैगजीन के साथ बातचीत में कहा कि मैं फिर से एक्टिंग शुरू करूंगी, चाहे लोग ऐसा चाहते हों या नहीं।

ये अजीब है क्योंकि अब भी मुझे जो रोल मिल रहे हैं वो 20 साल की उम्र के मिल रहे हैं। मेरा मतलब है, जाहिर तौर पर मैं जान्हवी या खुशी जितनी यंग नहीं हूं, लेकिन मैं इस फैक्ट के लिए आभारी हूं कि लोग मुझे ऐसी महिला के रूप में सोचते हैं जिसकी उम्र ज्यादा नहीं है। भले ही मेरा एक बच्चा हो। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा बच्चा दुनिया के सामने नहीं आया है? और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं।

मुझे एक रोल ऑफर हुआ, जो स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की का था, जो एक खिलाड़ी बन जाती है। मुझे लगा कि ये रोल किसी यंग एक्ट्रेस और मेरे बीच बंटा होगा, लेकिन फिल्ममेकर्स मुझे दोनों के लिए चाहते थे। उन्होंने कहा हम इसे मैनेज कर लेंगे। मैंने कहा कि मैं ऐसे काम नहीं कर सकती। मैं उम्र कम नहीं करना चाहती। क्या आप मेरी उम्र कम करने की कल्पना कर सकते हैं?

sonam kapoor,actress sonam kapoor,sonam kapoor movies,sonam kapoor films,anil kapoor,sonam mother,vayu,khushi kapoor,janhvi kapoor

सोनम ने मां बनने के अनुभव को भी किया शेयर

सोनम ने निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि मां बनना मेरे लिए बहुत जरूरी था, मैं बहुत बुरी तरह मां बनना चाहती थी। और फिर मुझे बस दो साल के लिए मां बनने की जरूरत थी। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं क्योंकि मुझे बहुत मदद मिली है, लेकिन मुझे सबकुछ करना था। मुझे एहसास हुआ कि जब आपका बच्चा देरी से पैदा होता है तो आप उसकी हर चीज में ज्यादा से ज्यादा जुड़ना चाहते हैं।

मुझे लगता है कि यह एक तरह के अपराध बोध से भी आता है। सोनम ने कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि मैं नॉन-जजमेंटल हूं, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं इस प्लेनेट की सबसे जजमेंटल इंसान थीं। जब मैं छोटी थी तो मैं जितनी बकवास कहकर बच जाती थी, क्या आप सोच सकते हैं कि अगर मैंने अब सोशल मीडिया के युग में ऐसा किया होता? मुझे कैंसिल कर दिया जाता, सूली पर चढ़ा दिया जाता।

उल्लेखनीय है कि सोनम को अपनी बातों को बिना किसी फिल्टर के रखने के लिए जाना जाता है। ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 7 के एक एपिसोड में सोनम के जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। उल्लेखनीय है कि सोनम की पहली फिल्म साल 2007 में आई सांवरिया थी, जिसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। इसमें सोनम के अपोजिट रणबीर कपूर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री