न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनम ने उनका मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर को भेजा नोटिस, नई नवेली दुल्हन परिणीति ने किया रैम्प वॉक

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से बॉलीवुड में काफी कम एक्टिव हो गई हैं। हालांकि सोनम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 6:25:35

2 News : सोनम ने उनका मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर को भेजा नोटिस, नई नवेली दुल्हन परिणीति ने किया रैम्प वॉक

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से बॉलीवुड में काफी कम एक्टिव हो गई हैं। हालांकि सोनम दूसरे कारणों से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बीच सोनम ने एक यूट्यूबर को लीगल नोटिस भेजा है। आरोप है कि कंटेंट क्रिएटर रागिनी ने एक वीडियो में सोनम का मजाक उड़ाया। नोटिस के मुताबिक रागिनी की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो ने सोनम, उनके पति और उनके फैशन ब्रांड की रेपुटेशन पर गलत असर डाला है।

बता दें कि रागिनी ने कुछ महीनों पहले एक वीडियो में सोनम के डंब स्टेटमेंट्स को लेकर उन्हें रोस्ट किया था। रागिनी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसका टाइटल था, ‘सोहम पपूर नॉट ए रोस्ट वीडियो।’ इसमें रागिनी ने सोनम के एक वीडियो इंटरव्यू में कही गई उनकी बातों पर तंज कसा था। नोटिस मिलने के बाद रागिनी ने एक बार फिर से सोनम का मजाक उड़ाया है।

रागिनी ने कहा कि इतने प्रभावशाली व्यक्ति का नोटिस लेने के लिए उनके पास न तो रिसोर्स हैं और न ही टाइम। रोस्ट वीडियो सोनम के डंब स्टेटमेंट्स को लेकर बनाया था। मैंने सिर्फ उन्हीं चीजों के बारे में बात की जो स्टेटमेंट खुद सोनम ने दिए हैं। मैंने उस वीडियो में उनकी इंसल्ट करने से ज्यादा उनको डिफेंड किया है। उल्लेखनीय है कि सोनम की पिछली फिल्म ‘ब्लाइंड’ थी, जिसके जरिए उन्होंने डिजिटल डेब्यू किया है।

लेक्मे फैशन वीक में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, वायरल हो रहे हैं वीडियो

इन दिनों मुंबई में लेक्मे फैशन वीक 2023 जारी है। इसमें कई एक्ट्रेस और मॉडल अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। इस फेहरिश्त में नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। परिणीति ने भी रैम्प वॉक किया। परिणीति ने साड़ी में लोगों का दिल जीत लिया। अब सोशल मीडिया पर परिणीति के वीडियो वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद परिणीति ने पहली बार किसी फैशन शो में हिस्सा लिया है।

पेस्टल कलर की साड़ी के साथ उनके गले में हार, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी आकर्षक लग रहा है। फैंस परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वह पूरी दुल्हन की तरह लग रही हैं, वहीं दूसरे ने लिखा कि परी की मुस्कान उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही है।

उल्लेखनीय है कि परिणीति और आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में शादी की थी। परिणीति की पिछली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं। दोनों इससे पहले ‘केसरी’ फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका