न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मां बनने के बाद ओवरवेट हुईं सोनम कपूर ने 20 किलो घटाया वजन, करना है इतना और कम, फैंस को दिखाई झलक

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 5 साल पहले बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 11:34:55

मां बनने के बाद ओवरवेट हुईं सोनम कपूर ने 20 किलो घटाया वजन, करना है इतना और कम, फैंस को दिखाई झलक

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 5 साल पहले बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद सोनम ने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया। तब से ही सोनम मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हालांकि जैसा की आम तौर पर होता है सोनम का भी मां बनने के बाद काफी वजन बढ़ गया था।

ऐसे में सोनम ने फिटनेस पर काफी काम किया और अब वजन बहुत कम कर लिया है। सोनम ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका फिट फिगर साफ दिख रहा है। उन्होंने ब्लैक कलर का एथलीजर को-ऑर्ड पहना है और मिरर के सामने पोज दिया।

सोनम ने कैप्शन में लिखा, “क्या बात है 20 किलो कम कर लिया, 6 किलो कम करना अभी बाकी है।” इस पोस्ट से साफ हो गया है कि सोनम कुल 26 किलो वजन कम करना चाहती हैं, जिसमें से उन्होंने 20 किलो कम कर लिया है। फैंस सोनम की फैट टू फिट जर्नी देख काफी खुश हैं। उनका कहना है कि सोनम एकदम पहले जैसी लग रही हैं।

sonam kapoor,actress sonam kapoor,anil kapoor,sonam weight,anand ahuja,vayu,sonam post delivery,sonam comeback

सोनम जल्द कर सकती हैं एक्टिंग की दुनिया में वापसी

इस महीने की शुरुआत में सोनम ने अपने हालिया फोटोशूट से कई तस्वीरें साझा की थीं और अपनी सेल्फ-केयर जर्नी के बारे में बताया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए। बिना किसी क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के धीरे-धीरे लगातार खुद की केयर और बच्चे की केयर। मैं अभी तक वहां नहीं हूं, लेकिन लगभग वहीं हूं जहां मैं होना चाहती हूं। अभी भी अपनी बॉडी के लिए बहुत आभारी हूं और यह कितना अविश्वसनीय रहा है।”

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से किसी भी फिल्म में नहीं दिखी हैं। कहा जा रहा है कि वह कमबैक के लिए तैयार हैं। सोनम आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। जियो सिनेमा पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया था। इसमें पूरब कोहली भी थे। उल्लेखनीय है कि सोनम ने पिछले साल मुंबई में घर खरीदा था और वह विदेश से यहां शिफ्ट हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका