न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

67 के हुए अनिल कपूर, सोनम ने पापा को बताया एवरग्रीन सुपरस्टार, अर्जुन ने चाचा पर ऐसे लुटाया बेशुमार प्यार

वर्सेटाइल एक्टर माने जाने वाले अनिल कपूर आज रविवार (24) को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने प्रिय कलाकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 6:39:59

67 के हुए अनिल कपूर, सोनम ने पापा को बताया एवरग्रीन सुपरस्टार, अर्जुन ने चाचा पर ऐसे लुटाया बेशुमार प्यार

वर्सेटाइल एक्टर माने जाने वाले अनिल कपूर आज रविवार (24) को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने प्रिय कलाकार को उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनिल की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनम ने कई अनसीन फोटो शेयर करने के साथ खास पोस्ट लिखी।

सोनम ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड। दुनिया आपको एवरग्रीन सुपरस्टार के तौर पर जानती हैं। हमारी इंडस्ट्री आपको पिछली 4 जनरेशन से मेहनती और टैलेंटेड एक्टर के तौर पर जानती है, लेकिन अपनी फैमिली के लिए आप बेस्ट हसबैंड, फादर और ग्रैंडफादर हैं। आपके जैसा कोई नहीं है। आप दुनिया में बेस्ट हो।” पापा के लिए इतनी प्यारी पोस्ट लिखने के साथ सोनम ने कई सारी फोटो शेयर की हैं। कुछ फोटो में अनिल नाति/दोहिते वायु के साथ खेलते दिख रहे हैं। कुछ फोटो में सोनम और अनिल के बीच गजब बॉन्डिंग दिख रही है।

बोनी कपूर के बेटे एक्टर अर्जुन कपूर ने भी चाचा अनिल कपूर को जन्मदिन विश करने के लिए उनकी एक पुरानी क्लिप शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अर्जुन खुलकर अनिल की नकल कर रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “आपके बगल में रहना पसंद है, आपका अभिनय करना पसंद है, लव यू चाचू। जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक अन्य इंस्टा स्टोरी में अर्जुन ने एक मनोरंजक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “क्या प्लाया है, अनिल कपूर। हिंदी फिल्मों के ओजी फाइटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो बार-बार बाधाओं को हरा रहे हैं, हमें हमेशा प्रेरित करते हैं।”

फराह खान सहित इन सितारों ने भी दी अनिल कपूर को बधाई

कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरे पापाजी सबसे अच्छे। मैं अपने सबसे छोटे दोस्त अनिल कपूर के लिए इससे बेहतर गाना (जिंदगी आ रहा हूं मैं) नहीं सोच सकती, हैप्पी बर्थडे। आप जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं, इस दुनिया में आप जैसा सिर्फ एक ही है।”एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सर अनिल कपूर।”

राखी सावंत ने भी आग और लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए। एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनिल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। करीना ने लिखा, “आज एक लीजेंड के जन्मदिन का जश्न मना रही हूं। अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बता दें कि करीना और अनिल ने साल 2005 में म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘बेवफा’ में स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी भी थे। अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी और अगली फिल्म ‘फाइटर’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका