न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाली से नहीं मिल पाया तो फैन ने दे दी थी जान, एक्ट्रेस हैरान, नहीं हुआ इस स्टार कपल का ब्रेकअप

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (49) ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू चलाया। सोनाली आज भी फैंस के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 12:39:53

2 News : सोनाली से नहीं मिल पाया तो फैन ने दे दी थी जान, एक्ट्रेस हैरान, नहीं हुआ इस स्टार कपल का ब्रेकअप

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (49) ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू चलाया। सोनाली आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। सोनाली कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पार पा चुकी हैं। हाल में मिड-डे के साथ इंटरव्यू में सोनाली से जब उनके एक फैन की सुसाइड के बारे में पूछा गया तो वह हैरान थीं। सोनाली से पूछा गया कि जब वो 1990 के दौरान भोपाल गई थीं तो उनका एक फैन उनसे मिल नहीं पाया था। इसलिए उसने नदी में कूद कर जान दे दी थी।

ये सुनकर सोनाली आश्चर्य में पड़कर पूछती हैं, ‘क्या ये सच है? कोई ऐसा कैसे…’ सोनाली ने कहा मेरे पास फैंस की चिट्ठियां आती थीं। हमने पता करने की कोशिश की कि ये असली खून से लिखी गई हैं। ऐसा होता था तो दिल टूट जाता था। बेहतर है कि आप तारीफ करिए और वहीं तक सीमित रखिए। कुछ लोग इंसानों को इतना ऊंचा दर्जा कैसे दे सकते हैं, जहां से वो नीचे आ ही जाएंगे। मुझे ऐसी दीवानगी समझ नहीं आती। मुझे समझ नहीं आता है कि किसी इंसान को ऐसा दर्जा कैसे दे सकते हो?

क्योंकि वो एक इंसान है और इस जगह पर हमेशा नहीं रहेगा। इसलिए मैं कभी भी किसी को ऐसा नहीं देती जो हद से बाहर हो। गौरतलब है कि सोनाली ने कई विज्ञापनों में काम करने के बाद साल 1994 में ‘आग’ से करिअर की शुरुआत की थी। इसमें गोविंदा और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे। बाद में सोनाली ‘दिलजले’, ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘डुप्लीकेट’ सहित कई हिट फिल्मों में नजर आईं। सोनाली की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्ममेकर गोल्डी बहल के साथ शादी की है और उनके एक बेटा है।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस’ के बाद से ही कर रहे एक-दूजे को डेट

हाल ही खबर आई कि टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का ब्रेकअप हो गया है। कहा गया कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हालांकि इन अफवाहों के बीच करण-तेजस्वी को एक बार फिर बाहों में बाहें डाले देखा गया। वे साथ में छुट्टियों का मजा लेते नजर आए। यह सब देख इस कपल को चाहने वाले प्रशंसकों ने चैन की सांस ली है। करण ने रविवार (16 जून) को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कीं।

इनमें करण और तेजस्वी को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। बताया जा रहा है कि वे रायगढ़ में छुट्टियां मना रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे और बाहों में बाहें डाले दिखे। वे खूब प्यार लुटा रहे हैं और मस्ती करते नजर आए। इसके साथ ही करण और तेजस्वी ने ब्रेकअप की अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है।

कैप्शन में करण ने लिखा, “हसदी तू रवै, वसदी तू रवै, सानू रोकन वाला केहदा नी? रब वरगा आसरा तेरा नी… रहो रहे जान वालिये…!” इस पर तेजस्वी ने भी पंजाबी में लिखा, “मैं तेरे सर उठे बे जावा नी, मैं तेरा खून पी जावा नी, रहे ना रहे जान वालिये।” उल्लेखनीय है कि दोनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 15 से करीब आए और एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क