Sonali Bendre Visit Cancer Hospital : 4 साल बाद उसी अस्पताल पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, जहां कराया था कैंसर का इलाज
सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था, हालांकि अब एक्ट्रेस कैंसर फ्री हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हाल ही में सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre Visit Cancer Hospital) एक बार फिर अस्पताल गई थीं
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 14 Jul 2022 9:37:46
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) उन सितारों में से एक हैं जो कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी को हराकर वापसी कर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था, हालांकि अब एक्ट्रेस कैंसर फ्री हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हाल ही में सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre Visit Cancer Hospital) एक बार फिर अस्पताल गई थीं, जहां उन्होंने चार साल पहले अपने कैंसर का इलाज करवाया था। एक्ट्रेस ने अस्पताल के अंदर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी हाल की और पुरानी तस्वीरें उस वक्त नजर आ रही हैं, जब उनका इलाज चल रहा था।