न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने हुमा को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, जैस्मिन ने यह फोटो शेयर कर इसलिए जताई खुशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आज रविवार (28 जुलाई) को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह 38 साल की हो गई हैं। हुमा अपने दोस्तों, फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 8:37:54

2 News : सोनाक्षी ने हुमा को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, जैस्मिन ने यह फोटो शेयर कर इसलिए जताई खुशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आज रविवार (28 जुलाई) को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह 38 साल की हो गई हैं। हुमा अपने दोस्तों, फैंस और सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में हुमा के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हुमा की बेस्ट फ्रेंड में से एक माना जाता है। सोनाक्षी ने उनके लिए एक नोट लिखते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें विश किया है।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हुमा के साथ 3 फोटो शेयर की हैं। इसमें दोनों एक्ट्रेस हंसते हुए और मस्ती करते हुए पोज देती दिख रही हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “इस क्रेजी Huma-n को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक भी फोटो में सीधे खड़े नहीं हो सकती। लव यू बाय।” बता दें कि सोनाक्षी ने पिछले महीने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। तब हुमा ने शादी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सोनाक्षी और हुमा ने एक फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम किया था।

हुमा को रिया चक्रवर्ती, सोनाली बेंद्रे, कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी सहित कई सितारों ने बधाई दे उन पर भरपूर प्यार लुटाया। हुमा का जन्म 28 जुलाई 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने 12 साल के करिअर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनका सफर साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के साथ शुरू हुआ था। हुमा को इसके लिए सिर्फ 75 हजार रुपए मिले थे। हुमा ने लैला, मिथ्या, महारानी, मोनिका- ओ माय डार्लिंग और तरला जैसी फिल्मों और सीरीज से छाप छोड़ी हैं। अब हुमा फिल्म 'जॉली LLB 3' में नजर आएंगी। इसमें अक्षय कुमार व अरशद वारसी भी हैं।

जैस्मिन भसीन की आंखों की रोशनी लौटी, हो गया था कॉर्निया डैमेज

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल भरे थे। आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने की वजह से उनका कॉर्निया डैमेज हो गया था जिसके बाद मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान जैस्मिन के बॉयफ्रेंड अली गोनी उनका सहारा बने। दोनों ‘बिग बॉस’ के एक सीजन में थे और तब से ही उनका साथ बना हुआ है। इस बीच जैस्मिन की आंखों की रोशनी पूरी तरह से लौट आई है। जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारी सी मुस्कान बिखेरते हुए एक फोटो शेयर कर डॉक्टर्स को थैंक्स बोला है।

जैस्मिन ने कैप्शन में लिखा, “आखिरकार मुझे आई पैच से छुटकारा मिला और मैं डेंजर जोन से बाहर हूं।” उन्होंने चेहरे पर मुस्कान वापस लाने के लिए डॉक्टर की तारीफ करते हुए उनका आभार जताया है। इससे पहले अली गोनी ने इलाज के दौरान एक्ट्रेस की कई फोटो साझा की थीं। उनमें जैस्मिन आंखों का टेस्ट कराती दिख रही थीं।

गौरतलब है कि जैस्मिन 17 जुलाई को दिल्ली में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लेंस लगाए थे जिसके तुरंत बाद उनकी आंखों में जलन होने लगी और दिखना बंद हो गया। बाद में जब जैस्मिन ने डॉक्टर्स से कॉन्टेक्ट किया तो पता चला कि उनका कॉर्निया डैमेज हो गया था। जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को यह जानकारी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री