न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा इस दिन बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर ये डिटेल भी आईं सामने

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (37) काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल (35) को डेट कर रही हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 11:13:09

सोनाक्षी सिन्हा इस दिन बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर ये डिटेल भी आईं सामने

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (37) काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल (35) को डेट कर रही हैं। उन्हें कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जा चुका है, वो चाहे पार्टी-फंक्शन हो या फिर मूवी-डिनर डेट। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए ऐसे कमेंट करते हैं, जिससे उनकी प्यार की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप के बारे में कोई बयान नहीं दिया।

अब सोनाक्षी के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। 'इंडिया टुडे' की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी करने वाली हैं। उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' वेब सीरीज की कास्ट शादी समारोह में मौजूद रहेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक उनकी वेडिंग इनविटेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिसे शोबिज इंडस्ट्री में भेजा गया है। इनविटेशन को एक मैगजीन के कवर की तरह डिजाइन किया गया है और इसमें एक नोट है, जिसमें लिखा है, “अफवाहें सच हैं।” कपल ने अनुरोध किया है कि मेहमान फॉर्मल ड्रेस में आएं और शादी का जश्न मुंबई के 'बास्टियन' में होगा।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,dabang,notebook,heeramandi,sonakshi zaheer marriage,Salman Khan

सोनाक्षी और जहीर दोनों को सलमान खान ने किया लॉन्च

सोनाक्षी और जहीर ने ‘डबल XL’ नाम की फिल्म में साथ काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने एक पार्टी होस्ट की थी जहां दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। सलमान ने अपने बचपन के दोस्त इकबाल रतनसी के साथ अपना रिश्ता निभाते हुए उनके बेटे जहीर को प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च किया था। इस फिल्म से दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की पोती और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने भी डेब्यू किया था।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। दूसरी ओर, सलमान ने ही सोनाक्षी को भी उनके करिअर की पहली फिल्म ’दबंग’ (2010) दी थी जो सुपरहिट रही और एक्ट्रेस का करिअर निकल पड़ा। सोनाक्षी अब तक कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में डबल रोल में देखा गया था।

सोनाक्षी पिछले दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी आई थीं। तब होस्ट कपिल शर्मा ने सोनाक्षी को उनकी शादी के बारे में चिढ़ाते हुए पूछा, “आलिया ने शादी कर ली, कियारा ने शादी कर ली। हीरामंडी में आपका किरदार निगेटिव है या पॉजिटिव?” तब सोनाक्षी ने कहा, “बस आप जले पर नमक डाल रहे हो ना। वो जानता है मुझे कितने जोर से शादी करनी है। हीरामंडी भी खत्म हो गई, मेरी शादी नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका