न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूजे के हुए सोनाक्षी-जहीर, रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल रविवार (23 जून) को विवाह बंधन में बंध गए। शादी मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट में हुई। बता दें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 11:19:42

7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूजे के हुए सोनाक्षी-जहीर, रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल रविवार (23 जून) को विवाह बंधन में बंध गए। शादी मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट में हुई। बता दें सोनाक्षी ने जो साड़ी पहनी हुई थीं, वो उनकी मां पूनम सिन्हा की थीं। 44 साल पहले जब पूनम ने शत्रुघ्न के साथ शादी की थी तो क्रीम कलर की यही साड़ी पहनी थी। सोनाक्षी ने गले में चॉकर हार, कानों में स्ट ड पहने थे। हाथों में गोल्डटन कलर के कंगन पहने नजर आईं।

सोनाक्षी ने अपना पूरा लुक मिनिमल मेकअप से पूरा किया था। दोनों ने प्राइवेट इवेंट में कानूनी तौर पर शादी के बाद दादर में भव्य रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोनाक्षी लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं जबकि जहीर ने सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा था। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीर मीडिया के सामने क्लिक कराई।

इसमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। लाल साड़ी और चूड़ी के साथ सोनाक्षी ने गोल्डन रंग की पोटली भी ले रखी थी। इससे पहले सोनाक्षी ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया। सोनाक्षी ने लिखा, “आज के खास दिन, 7 साल पहले 23 जून 2017 को हमारी आंखें मिलीं, हमने प्रेम को इसके सबसे पवित्र रूप में देखा और साथ होने का फैसला लिया। आज वो प्यार हमें तमाम चुनौतियों से आगे लेकर विजय की ओर लाया है। इस पल में हम साथ हैं, जहां दोनों परिवारों और ईश्वर का आशीर्वाद हम दोनों को प्राप्त है। हम अब मैन एंड वाइफ हैं। इस प्रेम के साथ आशा है कि हमारे साथ हमेशा सबकुछ खूबसूरत हो।”

काजोल ने कपल के साथ किया डांस, रेखा ने लूटी महफिल

सोनाक्षी और जहीर की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कपल को दिग्गज एक्ट्रेस काजोल के साथ डांस करते देखा जा सकता है। काजोल ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी और जहीर पर गुलाब के फूल भी बरसाए जा रहे हैं। काजोल ब्लैक और गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रिसेप्शन में ऐसे लगा जैसे आसमान के सारे सितारे धरती पर उतर आए हों।

सभी फिल्म स्टार्स अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जादू चला रहे थे। इस फंक्शन में रेखा भी शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट चुरा ली। अक्सर साड़ी में नजर आने वालीं रेखा इस बार सिल्क सूट में नजर आईं। 69 साल की रेखा ने अपने स्टाइलिश और दिलकश अदाओं से एक बार फिर लोगों का दिल चुरा लिया।

इस मौके पर सलमान खान, अनिल कपूर, काजोल, चंकी पांडे, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, विद्या बालन व उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी व उनके मंगेतर सिद्धार्थ, संजीदा शेख, अरबाज खान, आदित्य रॉय कपूर, रवीना टंडन, तब्बू, हनी सिंह, सायरा बानो, संजय लीला भंसाली, हनी सिंह सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क