न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर बताई ‘तिलस्मी बाहें’ गाने की कहानी, जैकलीन ने शेयर की कान्स फेस्टिवल की तस्वीरें

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड वेबसीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 8:24:53

2 News : सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर बताई ‘तिलस्मी बाहें’ गाने की कहानी, जैकलीन ने शेयर की कान्स फेस्टिवल की तस्वीरें

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड वेबसीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज और इसके कलाकार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसने सभी कलाकारों को लाइमलाइट में ला दिया है। इसमें महत्वपूर्ण रोल निभाने वालीं ‘दबंग गर्ल’ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को काफी तारीफें मिल रही हैं। इसमें उन पर 'तिलस्मी बाहें' गाना फिल्माया गया है, जिसकी वजह से वे काफी चर्चाओं में हैं। अब इस गाने को लेकर सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है।

सोनाक्षी ने गाने के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने भंसाली के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “उस दिन को भुलाया नहीं जा सकता! टेक से कुछ मिनट पहले तक रिहर्सल करने से लेकर मेरे पहले वन शॉट गाने का परफेक्ट टेक लेने तक...तस्वीरों में आगे आप संजय सर की प्रतिक्रिया भी देख सकते हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि गाना पूरा हो गया है। ये अनुभव एक जादू की तरह था। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इस जादू को बनाने में मदद की - कृति महेश और उनकी टीम।

इंद्रेश मलिक, जेसन शाह, मिताक्षरा कुमार, अशना श्रीवास्तव, वामा गोर, कालिका, दृष्टि, शिवम, पलक शर्मा, नम्रता, अगर मुझसे कोई छूट गया हो तो मुझे माफ करना, लेकिन आप जानते हैं कि आप कौन हैं। मधुरिना, हिमा, रिंपल और हरप्रीत, आपने गीत को जीवंत बना दिया। हर किसी ने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। मैं आपको धन्यवाद देती हूं और आपके साथ काम करके मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।” बता दें सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं। सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, अध्ययन सुमन और शर्मिन सहगल की भी खास भूमिका है।

जैकलीन फर्नांडिस ने शानदार आउटफिट के साथ बढ़ाई कान्स फिल्म फेस्टिवल की शोभा

फ्रांस में इन दिनों 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसमें बॉलीवुड की हसीनाएं अपना जलवा दिखा रही हैं। हर ओर उनकी सुंदरता और आउटफिट के चर्चे हैं। इस बीच बुधवार (22 मई) को रेड कार्पेट पर चलने वालीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने स्ट्रैपलेस व्हाइट आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की।

इसमें वह स्ट्रैपलेस वाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस में पर्ल एंब्रॉयडरी है। जैकलीन ने मेकअप को लाइट रखा। हेयर स्टाइल के तौर पर उन्होंने बालों का बन बनाया। लुक डायमंड नेकलेस और रिंग से कंप्लीट किया। जैकलीन ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “सूरज का आनंद, फिल्में और कान्स का जादू!” जैकलीन ने 'द सब्सटेंस' के प्रीमियर के मद्देनजर बीएमडब्ल्यू इंडिया के लिए रैम्प वॉक किया।

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म एक्टर सोनू सूद के साथ 'फतेह' है। फिल्म शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। इसकी कहानी साइबर क्राइम की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 'फतेह' इसी साल सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। उल्लेखनीय है कि फेस्टिवल में जैकलीन से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, सोनम कपूर सहित और भी कई एक्ट्रेस चमक बिखेर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका