न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी की हाई हील्स को उठाकर चलते दिखे जहीर, विराट ने इस अंदाज में लुटाया अनुष्का पर प्यार

मनोरंजन जगत में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी सबसे लेटेस्ट है। उन्होंने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी और उसी दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 11:56:42

2 News : सोनाक्षी की हाई हील्स को उठाकर चलते दिखे जहीर, विराट ने इस अंदाज में लुटाया अनुष्का पर प्यार

मनोरंजन जगत में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी सबसे लेटेस्ट है। उन्होंने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी और उसी दिन शाम को ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की। सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फेवरेट तस्वीर शेयर करने के साथ जहीर की तारीफ की है। वीडियो में सोनाक्षी किसी मॉल में बिना चप्पलों के घूम रही हैं।

वो पीछे हैं और जहीर ठीक उनके आगे चल रहे हैं। जहीर ने उनकी हाई हील्स को हाथों में उठा रखा है। बिना किसी झिझक के वो उसे हाथों में लिए चल रहे हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि जहीर, सोनाक्षी को जरा भी दर्द झेलने नहीं देते। हाई हील्स से सोनाक्षी को तकलीफ हुई तो जहीर ने उसे हाथों में उठा लिया। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “जब आप सबसे ग्रीन फ्लैग से शादी करते हैं।” यहां ग्रीन फ्लैग से मतलब नेक इंसान से है।

सोनाक्षी ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वेडिंग रिसेप्शन के फोटोशूट की एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है। इसमें वह जहीर के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। जहीर सुपरस्टार शाहरुख खान का बाहें फैलाने वाला आइकॉनिक पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी ने इसके कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे फेवरेट पिक्चर हमेशा के लिए।” इसके साथ तीन हार्ट इमोजी भी शेयर की। उल्लेखनीय है कि कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शादी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

विराट ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद पत्नी अनुष्का के लिए लिखा प्यारा नोट

भारत ने शनिवार (29 जून) को बारबडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। फाइनल में जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया। अब विराट ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। विराट ने उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिख रहे हैं।

यह तस्वीर हाल ही की लग रही है। विराट ने लिखा, “मेरे प्यार, तुम्हारे बिना यह सब कुछ दूर-दूर तक संभव नहीं होता। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़ा रखती हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात कहती हो। यह जीत जितनी मेरी है, उतनी ही आपकी भी है। थैंक्यू और आई लव यू, तुम तुम ही हो।” विश्व कप जीतने के तुरंत बाद विराट को क्रिकेट के मैदान से ही अनुष्का और अपने बच्चों वामिका व अकाय को वीडियो कॉल करते हुए देखा गया था।

बता दें कि अनुष्का, विराट के लिए सबसे बड़ी चीयरलीडर्स में से एक हैं और इसका सबूत अक्सर देखने को मिलता है। अनुष्का अधिकतर मैच में स्टेडियम पहुंचकर विराट का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। वह टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका में खेले गए भारतीय टीम के मुकाबलों में मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क