न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दूसरे हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी, ‘मीजान ने अनंत-राधिका को मिलवाया तो मिला 30 करोड़ का अपार्टमेंट’

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी की थी। यह शादी काफी चर्चित रही। अब कपल अपने दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 7:16:22

2 News : दूसरे हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी, ‘मीजान ने अनंत-राधिका को मिलवाया तो मिला 30 करोड़ का अपार्टमेंट’

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी की थी। यह शादी काफी चर्चित रही। अब कपल अपने दूसरे हनीमून पर निकल गया है। सोनाक्षी ने इस खास यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें वह स्विमिंग पूल के किनारे मस्ती करती दिख रही हैं। सोनाक्षी के फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हनीमून की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अब मुझे जहीर इकबाल का यहां इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि हम दोनों की अलग फ्लाइट्स थी।”

इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई। सोनाक्षी और जहीर फिलीपींस में अपना दूसरा हनीमून मना रहे हैं। कपल वेकेशन का पूरा मजा ले रहा है। वे अपने फैंस के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ हर पल को स्पेशल बना रहे हैं। कपल वेकेशन पर जाने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे। हाल ही सोनाक्षी की फिल्म ‘काकुड़ा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान जहीर भी पहुंचे और दोनों में खूब प्यार देखा गया।

बता दें कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसी दिन उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि शादी को लेकर कुछ विवाद भी खड़े हुए थे। दो अलग-अलग धर्म के लोगों के बीच संबंध होने से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इंटरफेथ मैरिज पर सवाल खड़े किए। शादी को लेकर सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव-कुश की नाराजगी भी सामने आई थी। हालांकि बाद में सबकुछ ठीक हो गया।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer marriage,jaaved jaaferi,meezan jafferi,jaaved meezan,krk,mukesh ambani,anant ambani,radhika merchant

KRK ने मीजान जाफरी को लेकर किया दावा तो पिता जावेद जाफरी ने दी यह रिएक्शन

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एक्टर व बिग बॉस फेम कमाल आर खान यानी KRK ने दावा किया है कि मुकेश ने कॉमेडियन जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को 30 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट दिया है। इस पर जावेद ने रिएक्शन दी है।

दरअसल KRK ने कहा कि मीजान मुंबई के बांद्रा स्थित संधू पैलेस में रह रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीजान ही वो थे जिन्होंने अनंत और राधिका को मिलवाया था। कुछ भी हो सकता है। जावेद ने इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर किया और हंसते हुए लिखा, “कुछ भी।” अब इस पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “केआरके तो अभी भी व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर विश्वास रखते हैं।” एक दूसरे शख्स ने लिखा, “जावेद भाई ने तो इस पोस्ट को सीरियसली ले लिया।” एक अन्य ने लिखा, “मैंने तो सुना था कि अनंत-राधिका बचपन के दोस्त हैं। तो फिर इस बात में कितनी सच्चाई है।” चौथे ने लिखा, “शायद ये ट्वीट करके आज केआरके का चूल्हा जल जाएगा।” उल्लेखनीय है कि KRK अक्सर ऐसी उल-जुलूल टिप्पणी कर लोगों से पंगा लेते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क