न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी ने रचाई जहीर के नाम की मेहंदी, एक्ट्रेस के धर्म परिवर्तन को लेकर ससुर इकबाल रतनसी ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब सोनाक्षी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 11:22:13

सोनाक्षी ने रचाई जहीर के नाम की मेहंदी, एक्ट्रेस के धर्म परिवर्तन को लेकर ससुर इकबाल रतनसी ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब सोनाक्षी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने पूरे परिवार के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में जहां सोनाक्षी और जहीर साथ दिख रहे हैं तो वहीं कुछ और फोटो भी सामने आई हैं जिनमें कपल के साथ सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और जहीर के पिता इकबाल रतनसी नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में सोनाक्षी, जहीर के साथ पोज देती दिख रही हैं।

इस बीच जहीर-सोनाक्षी के दोस्त जफर अली मुंशी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की हैं, जिनमें जहीर-सोनाक्षी को अपने करीबी दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है। कपल की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोनाक्षी रेड ब्राउन कलर के आउटफिट, जबकि जहीर फ्लोरल प्रिंट कुर्ता-पजामा में दिख रहे हैं। कपल के दोस्त ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, “बहुत उत्साहित हूं और सोनाक्षी अब ऑफिशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए कबीले में शामिल हो गई है।”

गुरुवार रात शत्रुघ्न पत्नी के साथ होने वाले समधी के घर पहुंचे थे। लौटने के बाद शत्रुघ्न ने अपने मुंबई स्थित बंगले ‘रामायण’ को भी शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया है। घर को खूबसूरत लड़ियों और फूलों से और ज्यादा सुंदर बना दिया गया है। घर कई फ्लोर्स में बना है। इस पूरी बिल्डिंग को ऊपर से नीचे तक चमकदार लड़ियों से सजाया गया है। घर का नाम ‘रामायण’ रोशनी से चमक रहा है। उल्लेखनीय है कि 7 साल की डेटिंग के बाद जहीर और सोनाक्षी अपने इस रिश्ते को नया नाम देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,iqbal ratansi,shatrughan sinha,poonam sinha

सोनाक्षी-जहीर का दिलों का मिलन, धर्म की कोई भूमिका नहीं : इकबाल रतनसी

सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के अलग धर्म को लेकर चर्चाएं जारी हैं। शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी या मुस्लिम तरीके से। इसके साथ ही ये भी सवाल उठा कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने इन सभी सवालों के जवाब दे अटकलों पर विराम लगा दिया है। रतनसी ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं।

दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है। ये न तो हिंदू शादी होगी और न ही मुस्लिम। ये एक सिविल मैरिज होगी।

हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार जहीर के घर जाएगा। शादी रजिस्टर होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक ग्रैंड जश्न होगा। पहले खबरें थीं कि शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है। हल्दी और मेहंदी के बाद आज रात संगीत सेरेमनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका