न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : ‘हीरामंडी’ के गाने में सोनाक्षी की मदमस्त अदाएं, ‘दो और दो प्यार’ का गाना इस सिंगर के लिए है खास

फिल्मों में भव्यता का शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 12:48:11

2 Videos : ‘हीरामंडी’ के गाने में सोनाक्षी की मदमस्त अदाएं, ‘दो और दो प्यार’ का गाना इस सिंगर के लिए है खास

फिल्मों में भव्यता का शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। लोग बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब तक सिनेमाघरों में भंसाली का जादू चला है और अब बारी है OTT प्लेटफॉर्म की। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' रिवील किया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला।

आज बुधवार (3 अप्रैल) को इसका दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' भी सामने आ गया। गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक खास अवतार में नजर आ रही हैं। नजरें सोनाक्षी पर ही टिक जाती हैं। सोनाक्षी गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का हार और बालों को कर्ल करके बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े महफिल के बीच बैठी हैं। गाना रिलीज होते ही छा गया। इसे भंसाली ने कंपोज किया है।

उन्होंने गाने को एनर्जी और रिदम के साथ पेश किया है। गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने आवाज दी है। गाने के बोल एएम तुराज ने लिखे हैं। गाने में जिस हिसाब से स्टोरी सेट की गई है, वह भी सराहनीय है। 'हीरामंडी' सीरीज में सोनाक्षी के साथ मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

heeramandi,heeramandi web series,sonakshi sinha,sanjay leela bhansali,heeramandi song,lucky ali,do aur do pyaar movie,vidya balan

‘दो और दो प्यार’ के इस गाने को गायक लकी अली ने दी है आवाज

एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'दो और दो प्यार' के लिए फैंस बेकरार हुए जा रहे हैं। फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतार दी जाएगी। इस बीच फिल्म का नया गाना 'तू है कहां' रिलीज हो गया है। गाने को मशहूर सिंगर लकी अली ने आवाज दी है। दिवंगत अभिनेता महमूद के बेटे लकी करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उनकी मखमली आवाज लोगों पर जादू चलाती नजर आ रही है।

मेकर्स के साथ ही लकी ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया। लकी ने लिखा, “मैं फिल्मों के लिए गाए जाने वाले गाने के बारे में चूजी रहना पसंद करता हूं। जब मैंने 'तू है कहां' का स्क्रैच सुना तो मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे लगा कि ये मेरी आवाज पर सूट करेगा। मुझे म्यूजिशियन के साथ काम करने में मजा आया। उम्मीद है कि मेरे फैंस इसे पसंद करेंगे।”

गाने में विद्या और प्रतीक गांधी हैं। दोनों किसी सफर पर जा रहे हैं। उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज, सेंथिल राममूर्ति भी हैं। कहानी सुप्रोतिम सेनगुप्ता, अमृता बागची और ईशा चोपड़ा ने मिलकर लिखी है। डायरेक्टर शीर्षा गुहा ठाकुरता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष