न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ देखने के बाद सोनाक्षी ने मांगी मनीषा से माफी, वेब सीरीज के कलाकारों ने की पार्टी

दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' उनकी फिल्मों की जैसे खूब लोकप्रियता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 11:18:16

2 News : ‘हीरामंडी’ देखने के बाद सोनाक्षी ने मांगी मनीषा से माफी, वेब सीरीज के कलाकारों ने की पार्टी

दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' उनकी फिल्मों की जैसे खूब लोकप्रियता हासिल कर रही है। सीरीज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरदीन खान समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं, जो लाइमलाइट में हैं।

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी ने 'रेहाना आपा' और 'फरीदन' का किरदार निभाया है। अब सोनाक्षी (36) ने खुलासा किया की यह सीरीज देखने के बाद उन्होंने सीनियर कलाकार ‘ईलू ईलू गर्ल’ मनीषा (53) से माफी मांगी थी। इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में जब सोनाक्षी से पूछा गया कि मनीषा के साथ दोस्ती कैसे हुई'? तो उन्होंने बताया कि मैं उनसे प्यार करती हूं। पूरी सीरीज देखने के बाद मैंने उनसे माफी भी मांगी! मैं कैसी थी, मैंने ये कैसे किया है? मेरी ये मजाल कहां से आई! वे अद्भुत हैं और यही खूबसूरती है कि आपके सामने इतनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, क्योंकि वे आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

वो मनीषा कोइराला हैं, जिन्हें हम देखते हुए बड़े हुए हैं। उनके पास काम करने की अद्भुत क्षमता है। मैंने सोचा कि मैं उनके सामने हूं इसलिए बेहतर होगा कि मैं कुछ अच्छा करूं। हमें एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करने में बहुत मजा आता है। आप इसमें पूरी तरह शामिल हो जाते हैं। मुझे मनीषा मैडम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा जो मेरे बहुत काम आएगा।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,manisha koirala,actress manisha koirala,sonakshi manisha,heeramandi : the diamond bazaar,web series,sanjay leela bhansali,jason shah

‘हीरामंडी’ के कलाकार जेसन शाह ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हीरामंडी’ ने 12 दिनों में 8 करोड़ 50 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। यह दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली गैर-अंग्रेजी वेब सीरीज बन गई है। ‘हीरामंडी’ को देश और दुनिया से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके लिए एक्टर्स ने जबरदस्त मेहनत की है।

अब सफलता मिलने के बाद सीरीज की स्टार कास्ट पार्टी करने में बिजी है। ‘हीरामंडी’ में अंग्रेजी पुलिस अफसर कार्टराइट के किरदार में नजर आए एक्टर जेसन शाह ने इस सीक्रेट पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी सफलता को एन्जॉय करने मनीषा, सोनाक्षी, अदिति, संजीदा, रजत कौल, फरदीन नजर आए।

शर्मिन, ऋचा और शेखर सुमन व उनके बेटे अध्ययन नहीं दिखे। रेड गाउन स्टाइल ड्रेस में पहुंचीं मनीषा को जेसन ने डॉन बताया। सोनाक्षी वाइट जंपसूट टाइप ड्रेस में थीं। वह रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पहुंची थीं। अदिति ने स्लीवलेस टॉप और पैंट कैरी किया था। संजीदा क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर पैंट में दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष