न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह वीडियो देख लगने लगीं सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अटकलें, अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने दिखाई खास झलकियां

बॉलीवुड की एक और मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। सोनाक्षी ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 12:23:04

2 News : यह वीडियो देख लगने लगीं सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अटकलें, अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने दिखाई खास झलकियां

बॉलीवुड की एक और मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। सोनाक्षी ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की। घर में रजिस्टर्ड मैरिज के बाद उन्होंने उसी दिन एक होटल में रिसेप्शन रहा, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे नजर आए। सोनाक्षी इसके बाद से कई मौकों पर जहीर के साथ स्पॉट हुई हैं। अब सोनाक्षी कुछ ऐसे नजर आईं कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगीं। सोनाक्षी एक ऐसी ड्रेस में दिखीं, जिसके बाद प्रेग्नेंसी की अटकलों ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया।

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सोनाक्षी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कपल ने कोई बयान नहीं दिया है। बता दें हाल ही में सोनाक्षी पति संग स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट डॉटेड ड्रेस पहनी हुई थी। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के समय ऐसे कपड़े पहन चुकी हैं। फैंस इस क्लिप को देख खूब कमेंट्स दे रहे हैं। शादी के बाद ये पहली बार नहीं है, जब सोनाक्षी को लेकर ऐसे कयास लगाए गए हों।

इससे पहले भी 2-3 बार उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा है। फैंस को लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए उन्होंने आनन-फानन में शादी कर ली। वे अब कपल के मुंह से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी अपने सईयां जहीर संग शादी के एक महीने के अंदर दो बार हनीमून पर जा चुकी हैं।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दोनों बेटों के बर्थडे की फोटो व वीडियो किए शेयर

मॉडल व एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके दो बेटे अरिक और अविक है। अर्जुन की एक्स वाइफ मेहर जेसिया से दो बेटियां माहिका और मायरा भी हैं। गैब्रिएला ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरिक और अविक के जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसमें पूरा परिवार एक साथ एंजॉय कर रहा है।

पार्टी में मेहर नहीं थीं। पहली तस्वीर में कपल एक साल के अरिक के साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में तीनों के साथ माहिका और मायरा भी हैं। कुछ तस्वीरों और वीडियो में बच्चे केक काटते, गुब्बारों से खेलते, स्लाइड करते और इनडोर ट्रैम्पोलिन पर कूदते दिख रहे हैं। गेब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, “माय टू बॉयज, बेबी आरिव को 1 और अरिक को 5 की शुभकामनाएं। व्हाट अ डे।”

अरिक के 5वें जन्मदिन पर गैब्रिएला ने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, “हमारे सनशाइन बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं, अरिक।” अर्जुन ने भी बेटे के लिए क्लिप का एक मोंटाज अपलोड किया था। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘क्रैक’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री