न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी-जहीर ने शत्रुघ्न से ऐसे ली थी शादी की इजाजत, हॉलीवुड की वेब सीरीज के टीजर में दिखीं तब्बू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 1 महीना होने वाला है। हालांकि अभी तक यह चर्चाओं में बनी हुई है। बॉलीवुड का यह सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 1:30:04

2 News : सोनाक्षी-जहीर ने शत्रुघ्न से ऐसे ली थी शादी की इजाजत, हॉलीवुड की वेब सीरीज के टीजर में दिखीं तब्बू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 1 महीना होने वाला है। हालांकि अभी तक यह चर्चाओं में बनी हुई है। बॉलीवुड का यह सबसे फ्रेश कपल मीडिया और फैंस को लुभा रहा है। इनकी बातें जानने को सब बेकरार हैं। अब सोनाक्षी और जहीर ने एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं। दोनों ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने शत्रुघ्न से शादी के बारे में कैसे बात की थी।

जहीर ने कहा कि मैं सोनाक्षी के पिता के घर गया और नर्वस था क्योंकि इससे पहले उनसे कभी आमने-सामने बात नहीं हुई थी। जब हमने बात करनी शुरू की तो कई चीजों पर डिसकशन शुरू हो गया और हम दोस्त जैसे बन गए। बेशक मैंने यह भी बताया कि मैं सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता हूं। मुझे पता है कि उनकी इमेज डराने वाली है लेकिन वह बहुत सच्चे, चिल्ड आउट और बहुत स्वीट इंसान हैं। जहीर की बात खत्म होने पर सोनाक्षी ने कहा कि जब मैंने अपने पिता को हमारे बारे में बताया तो मैं भी नर्वस थी।

मुझे नहीं पता था कि उनकी रिएक्शन क्या होगी। मैंने बहुत कूल तरीके से इस पर बात करने की कोशिश की। मैंने उनसे पूछा, 'क्या आपको मेरी शादी की चिंता नहीं है क्योंकि आपने मुझसे इस बारे में कुछ नहीं पूछा?' वे बोले कि मैंने तुम्हारी मां से कह दिया है कि अपनी बेटी से पूछो। तब मैंने उनको बताया कि मेरी जिंदगी में जहीर नाम का एक लड़का है, वह बोले, “हां मैंने पढ़ा भी था। तुम लोग समझदार हो, मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।”

सोनाक्षी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि मुझे लगा अरे ये तो आसान था। मुझे अहसास हुआ कि मेरे पिता कितने कूल और चिल्ड आउट हैं। हमारे रिश्ते के लिए वे काफी सपोर्टिव थे। उल्लेखनीय है कि कपल की शादी 23 जून को हुई थी। तब कई रिपोर्टों में कहा गया था कि शत्रुघ्न शादी से नाराज हैं, लेकिन बाद में ये सब अफवाहें साबित हुईं। शत्रुघ्न ने गिले-शिकवे के बगैर पूरी गर्मजोशी से शादी में शिरकत की।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,soankshi zaheer marriage,shatrughan sinha,tabu,dune prophecy,dune prophecy web series

‘ड्यून प्रोफेसी’ वेब सीरीज में ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ का रोल निभाएंगी तब्बू

एक्ट्रेस तब्बू फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक की शुरुआत से अब तक धूम मचा रही हैं। वह लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। अब तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इसमें उनके फेवरेट जोड़ीदार अजय देवगन हैं। हालांकि तब्बू जल्द ही डायरेक्टर डायने एडेमो जॉन की वेब सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' में भी चमक बिखेरने को तैयार है। गुरुवार (18 जुलाई) को इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ।

एचबीओ ओरिजिनल की इस सीरीज का टीजर एक मिनट 10 सैकंड का है। इसमें तब्बू काले लिबास में ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ के रूप में नजर आ रही हैं। हालांकि तब्बू किसी प्रकार के डायलॉग बोलती नहीं दिखीं। उनका लुक देख फैंस में सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सीरीज हजारों साल पहले की कहानी को बताते हुए नजर आएगी।

सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' की कहानी को ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के द्वारा लिखे उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ़ ड्यून' से लिया गया है। इसमें 6 एपिसोड है। यह नवंबर में एचबीओ पर प्रीमियर की जाएगी। बता दें तब्बू की पिछली फिल्म इसी साल आई ‘क्रू’ थी। इसमें तब्बू के साथ करीना कपूर खान व कृति सेनन भी थीं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री