न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शत्रुघ्न से मिलने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी-जहीर, एक्ट्रेस ने बताया ‘महाराज’ में इंटीमेट सीन का अनुभव

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जीवन की नई पारी शुरू कर चुके हैं। उनकी 23 जून को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज हुई थी। उसी शाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 2:18:52

2 News : शत्रुघ्न से मिलने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी-जहीर, एक्ट्रेस ने बताया ‘महाराज’ में इंटीमेट सीन का अनुभव

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जीवन की नई पारी शुरू कर चुके हैं। उनकी 23 जून को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज हुई थी। उसी शाम एक होटल में आयोजित रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पहुंचे। शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं, जो फैंस को अपार खुशियां दे रहे हैं। हालांकि इस बीच शुक्रवार (28 जून) को सोनाक्षी और जहीर मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर नजर आए।

शादी के महज 5 दिन बाद कपल को अस्पताल के बाहर देख फैंस तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के पिता अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में सोनाक्षी व जहीर उनका हालचाल जानने के लिए वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि 77 वर्षीय शत्रुघ्न उम्र संबंधी रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सोनाक्षी को हॉस्पिटल के बाहर देख फैंस उनकी प्रेग्नेंसी तक के कयास लगाने लगे। एक पैपराजी हैंडल ने न्यूली मैरिड कपल की कार का अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो साझा किया।

पहले ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न इस शादी से खुश नहीं है और वे इसमें शामिल नहीं होंगे लेकिन ये बातें महज अफवाह साबित हुईं। शत्रुघ्न न सिर्फ शादी का हिस्सा थे बल्कि वे काफी खुश भी नजर आए। शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ की वजह से वे थक गए थे और इसलिए वे रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हुए थे। बता दें कि शत्रुघ्न ने 26 जून को अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर शादी की कुछ झलकियां शेयर की थीं। शत्रुघ्न ने कैप्शन में लिखा, “कृतज्ञता के भाव के साथ हम इस विशेष दिन को हमारे साथ मनाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।”

shatrughan sinha,sonakshi sinha,zaheer iqbal,shatrughan hospital,sonakshi zaheer marriage,shalini pandey,actress shalini pandey,junaid khan,jaideep ahlawat,maharaj movie

एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने ‘महाराज’ में जयदीप अहलावत के साथ दिया इंटीमेट सीन

पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद ने एक्टिंग करिअर शुरू किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका है, जिन्होंने ‘यदुनाछ महाराज’ का रोल किया है। इसके अलावा शालिनी पांडे और शरवरी वाघ के भी अहम रोल हैं। शालिनी, जुनैद की मंगेतर 'किशोरी' बनी हैं, जो 'चरण सेवा' के बाद जान दे देती है। शालिनी ने फिल्म में उनसे 14 साल बड़े जयदीप के साथ एक इंटीमेट सीन दिया है।

शालिनी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में इस पर बात की। शालिनी ने कहा कि जब मैंने वास्तव में ‘महाराज’ के साथ वह सीन शूट किया, 'चरण सेवा' वाला सीन... जब मैंने इसे नहीं किया था, मुझे एहसास नहीं हुआ कि इसका मुझ पर क्या प्रभाव पड़ेगा। लेकिन जैसे ही मैंने वो सीन शूट किया मैं बेचैन हो गई।

मैं अचानक से बाहर गई और मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं थोड़ी देर के लिए बंद कमरे में नहीं रहना चाहती, मुझे समय चाहिए, मुझे कुछ ताजी हवा चाहिए, मैं थोड़ी चिंतित हो रही हूं। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और जयदीप को समझ आ गया था कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं फिल्म में किशोरी के किरदार में हूं जो बहुत ही भोली-भाली प्यारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क