न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी-जहीर ने अपने-अपने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, दिलजीत का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल इस रविवार (23 जून) को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। दोनों शादी को लेकर काफी उत्साहित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 12:01:02

2 News : सोनाक्षी-जहीर ने अपने-अपने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, दिलजीत का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल इस रविवार (23 जून) को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। दोनों शादी को लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही सोनाक्षी अपने ससुरालवालों से मिलने पहुंच गई थीं और उनकी फोटो खूब वायरल हुई। दोनों दूल्हा-दुल्हन मस्ती में खोए हुए हैं। अब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का मजा लिया। सोनाक्षी सिन्हा अपनी गर्ल गैंग के साथ मौज-मस्ती करती नजर आईं।

सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की शॉर्ट शिमरी ड्रेस कैरी किया था जिसमें काफी हॉट लग रही थीं। सोनाक्षी ने ट्रांसपैरेंट हाई हील्स के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। विंग आईलाइनर, खुले बाल और न्यूड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया। उनके साथ उनकी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ एक्ट्रेस और दोस्त हुमा कुरैशी भी हैं।

दूसरी ओर, जहीर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें जहीर के साथ एक्टर साकिब सलीम और उनके दूसरे दोस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि जहीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए बैचलर पार्टी का ऐलान नहीं किया। जहीर अलग-अलग आउटफिट में दिखे। एक तस्वीर में उन्होंने ब्लैक तो दूसरी में व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। बता दें कि करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी-जहीर शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद मुंबई के एक होटल में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

अमेरिकी एक्टर जेम्स थॉमन फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आए दिलजीत दोसांझ

इंटरनेट पर मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिलजीत मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट और एक्टर जेम्स थॉमस फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को खुद फॉलन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

दिलजीत अपने पंजाबी अंदाज में कहते हैं कि पंजाबी आ गए ओए, इस लाइन को फॉलन भी रिपीट करते हैं और वो भी बेहद क्यूट अंदाज में कहते हैं कि पंजाबी आ गए ओए… फिर दिलजीत कहते हैं ओए… तो जेम्स भी इसे रिपीट करते हैं। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं और फिर दिलजीत हाथ जोड़कर कहते हैं कि सत श्री अकाल और फॉलन इसे भी रिपीट करते हैं।

इस वीडियो पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “इट्स द ओए फॉर मी।’ इसके अलावा फॉलन ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भी वो दिलजीत संग हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फॉलन ने दिलजीत का ही गाना लगाया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका