न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी-जहीर का डांस वीडियो वायरल, वेकेशन पर नहीं जा पाए सुजैन-अर्सलान, यूजर्स ने लिए मजे

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय से एक्टिव हैं। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 6:43:43

2 News : सोनाक्षी-जहीर का डांस वीडियो वायरल, वेकेशन पर नहीं जा पाए सुजैन-अर्सलान, यूजर्स ने लिए मजे

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय से एक्टिव हैं। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। सोनाक्षी पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं। चर्चा है कि वह ‘नोटबुक’ फेम एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

इस बीच अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें सोनाक्षी-जहीर एक-दूसरे के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी क्लब का है। सोनाक्षी ‘राउडी राठौड़’ फिल्म के अपने सुपरहिट गाने 'चिंताता' पर एनर्जेटिक डांस कर फ्लोर पर आग लगा रही हैं। जहीर उनके स्टेप्स को फॉलो कर उनके साथ जमकर थिरके। यह वीडियो संगीतकार साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- “हाहाहा मेरी रॉकस्टार सोनाक्षी और जहीर के साथ डांस करने में बहुत मजा आया। ग्रेट टाइम भाई की पार्टी..चिंता ता ता सॉन्ग।” बता दें कि यह वीडियो 27 दिसंबर को सलमान खान की बर्थडे पार्टी का है। ये खूब वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी। दूसरी ओर, जहीर भी कुछ प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी घर पर ही भूल गए थे पासपोर्ट

एक्टर ऋतिक रोशन का सुजैन खान से तलाक हुए लंबा समय हो गया है। साल 2014 में तलाक के बाद सुजैन, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। वे क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वेकेशंस पर भी जाते रहते हैं। आज शनिवार (30 दिसंबर) को इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे नए साल का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर जा रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अंदर एंट्री नहीं मिली और फिर घर लौटना पड़ा।

इसका कारण यह था कि अर्सलान अपना पासपोर्ट ही भूल गए थे। सुजैन-अर्सलान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कहीं जाना भी था या सिर्फ एयरपोर्ट पर फोटो क्लिक करवाने आए थे।” दूसरे ने लिखा, “चलो अब फोटो क्लिक हो गई घर जाओ वापस।”

तीसरे ने लिखा, “फुटेज लेने का नया तरीका है।” चौथे ने लिखा, “कृष को बोलो, उड़कर देकर जाएगा।” पांचवें ने लिखा, “कभी घर जाकर पता चले कि पासपोर्ट जैकेट की पॉकेट में ही था।” छठे ने लिखा, “रेलवे स्टेशन जाना था, जल्दी में एयरपोर्ट आ गए।” सातवें ने लिखा, “लुई विटॉन का थैला टांगने में भूल गए कि पासपोर्ट ज्यादा जरूरी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम