न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हर 6-7 साल बाद गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं सलमान’, दिशा-राहुल की बेटी के नाम का हुआ खुलासा

सलमान खान हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट में रहे हैं। बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 1:46:07

2 News : ‘हर 6-7 साल बाद गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं सलमान’, दिशा-राहुल की बेटी के नाम का हुआ खुलासा

सलमान खान हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट में रहे हैं। बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो में से एक सलमान अभी तक कुंवारे हैं। हालांकि 58 साल के सलमान का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा लेकिन रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंचा। अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस सोमी अली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोमी इसमें सलमान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर रही हैं। सोमी का ये वीडियो सिनेस्पीक्स यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत का है, जो कि दो साल पुराना है। इंटरव्यू में जब सोमी से ये पूछा जाता है कि कई रिश्तों में रहने के बाद भी सलमान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की, तो वह कहती हैं-सलमान की ये ही दिक्कत है कि उसको अलग-अलग मुल्कों की लड़कियां पसंद हैं और वो 6-7 साल बाद गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं।

मेरी ये ही राय है। 6 से 7 साल बाद सलमान आंख बंद करके ग्लोब पर अंगुली रखते हैं और जो भी देश आता है, उसमें से फिर वो अपनी नई गर्लफ्रेंड चुनते हैं और फिर वो 7 साल का चक्कर फिर चलता है। बता दें कि सलमान और सोमी ने साल 1991 से 1998 तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। सोमी ने कई दफा सलमान पर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने की बिटिया की नामकरण सेरेमनी

एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों अपनी नन्ही मुन्नी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। अब बिटिया का नाम रिवील हो गया है। जन्म के दो महीने बाद कपल की बेटी की नामकरण सेरेमनी हुई। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इस दौरान बच्ची की फोटो तो दिखीं लेकिन चेहरा नजर नहीं आया। बेटी का नाम ‘नव्या वैद्य’ रखा है। बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच कपल ने फंक्शन में रस्म पूरी की गई। दिशा ने पिंक और ऑरेंज रंग की साड़ी तथा राहुल ने शेरवानी पहनी थी। नव्या ने पिंक फ्रॉक पहनी हुई थी और हेडबैंड के साथ लुक कंप्लीट किया। बता दें 20 सितंबर को दिशा ने बेटी को जन्म दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका