न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोमी ने BB 18 में हिस्सा लेने पर कह डाली ऐसी बात, आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सालगिरह पर यूं मनाई खुशी

मॉडल व एक्ट्रेस सोमी अली (48) ने 90 के दशक में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया था। हालांकि एक्टिंग से ज्यादा चर्चे उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 8:35:56

2 News : सोमी ने BB 18 में हिस्सा लेने पर कह डाली ऐसी बात, आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सालगिरह पर यूं मनाई खुशी

मॉडल व एक्ट्रेस सोमी अली (48) ने 90 के दशक में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया था। हालांकि एक्टिंग से ज्यादा चर्चे उनके सुपरस्टार सलमान खान के साथ अफेयर के रहे। मीडिया में आज तक सलमान-सोमी के प्यार की खबरें चलती रहती हैं। सलमान और सोमी ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था। हालांकि सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय की एंट्री के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोमी ‘बिग बॉस 18’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी। कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले 'बिग बॉस' को लंबे समय से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। अब सोमी ने उन अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि शो के मेकर्स ने उनसे संपर्क किया। सोमी ने कहा कि मैं ‘बिग बॉस’ शो का हिस्सा नहीं बन सकती हूं, क्योंकि इसकी शूटिंग अवधि बहुत लंबी है।

मैं शो के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ यह कहती हूं कि मैंने इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है। हां मैंने सुना है कि यह स्क्रिप्टेड है और मैं इसमें प्रतिभागी बनने जा रही थीं, जिसके बारे में मैंने शो के किसी भी शख्स से कभी भी बात नहीं की। मुझे प्रतियोगी के रूप में बुलाया जाता है तब भी मैं नहीं जाऊंगी। सच कहूं तो यह सब चीजें रेटिंग बढ़ाने की रणनीति है, जो नेटवर्क पर अक्सर करता है। मेरा किसी भी स्क्रिप्टेड रियलिटी शो में भाग लेने का कोई इरादा नहीं है।

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ पिछले साल 24 अगस्त को हुई थी रिलीज

आयुष्मान खुराना वर्सेटाइल एक्टर माने जाते हैं। वह हर तरह की भूमिका निभाने में सक्षम है। खास बात ये है कि उनकी अभी तक की अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। वे ज्यादातर प्रयोगधर्मी फिल्मों का चयन करते हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म कॉमेडी जोनर की ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।

फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज का 24 अगस्त को एक साल पूरा हो गया। इसकी सालगिरह के मौके पर आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर फैंस का आभार व्यक्त किया। आयुष्मान ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें आयुष्मान एक सरप्राइज बॉक्स खोलते हैं, जिसमें उनके कैरेक्टर ‘पूजा’ की चीजें होती हैं।

इसके बाद उन्हें एक और ‘पूजा’ का फोन आता है, जो उन्हें क्रेडिट कार्ड बेचने की कोशिश कर रही होती है! वीडियो में आयुष्मान ने कहा, “ड्रीम गर्ल 2 को जो प्यार और सराहना मिलती जा रही है, वह वाकई में एक आनंददायक अनुभव है! यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, न केवल इसकी सफलता के लिए बल्कि उस खुशी के लिए जो इसने लोगों के बीच फैलाई।

एक अभिनेता के रूप में, अगर आप अपने दर्शकों में खुशी की भावना जगा सकते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं, तो मेरा मानना है कि यह काम का आधा हिस्सा पूरा हो जाता है, और ड्रीम गर्ल 2 ने यही किया।” गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। इसमें आयुष्मान और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री