न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहैल खान के घर ईद की पार्टी में स्टाइलिश अवतार में दिखे बड़े-बड़े सितारे, सलमान के घर पहुंचे रणबीर और आलिया

गुरुवार (11 अप्रैल) को देशभर में ईद धूमधाम से मनाई गई। बॉलीवुड में भी इसकी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सितारों ने अपने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 11:58:31

सोहैल खान के घर ईद की पार्टी में स्टाइलिश अवतार में दिखे बड़े-बड़े सितारे, सलमान के घर पहुंचे रणबीर और आलिया

गुरुवार (11 अप्रैल) को देशभर में ईद धूमधाम से मनाई गई। बॉलीवुड में भी इसकी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सितारों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपने घर ईद पार्टी रखी। वहां सितारों का जमावड़ा लगा रहा और वे बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। सलमान की बहन अर्पिता खान और उनके पति एक्टर आयुष शर्मा भी पार्टी का हिस्सा बने।

अर्पिता ने ब्लैक कलर की साड़ी के बड़ा-सा हीरों का हार पहना था। आयुष व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में डैशिंग लग रहे थे। आयुष की फिल्म ‘रुसलान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल पत्नी के साथ पार्टी में शामिल हुए थे। बॉबी ग्रे कलर के कुर्ता-पजामा तथा वाइफ व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखीं। इसी तरह ब्लैक टी-शर्ट के साथ सलमान ने मल्टीकलर और प्रिंटेड पैंट पहनी थी।

फैंस को सलमान की पैंट देख रणवीर सिंह की याद आ गई, जो अक्सर ऐसे रंग-बिरंगे कपड़ों में दिखते हैं। सलमान के भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ आए। अरबाज व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा और शूरा शरारा वाले हैवी वर्क सूट में दिखीं। सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने पीच कलर के कटस्लीव सूट में कहर बरपाया। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपने पति जेड गुडइनफ के साथ पहुंचीं। प्रीति ने ब्लैक कलर का गोल्डन वर्क वाला सूट कैरी किया था।

एक्ट्रेस और मॉडल लूलिया वंतूर मेहंदी ग्रीन शेड के आउटफिट में स्टाइलिश नजर आईं। एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ देसी स्टाइल में सज-धजकर पहुंचे। व्हाइट शर्ट व ब्लैक पैंट में सुनील शेट्टी ने डैशिंग लुक पैप्स के सामने फ्लॉन्ट किया। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ब्लू-ब्लैक प्रिंट शर्ट और ब्लू डेनिम्स में नजर आए। एक्ट्रेस जेनेलिया डीसूजा नेवी ब्लू कलर के स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

sohail khan,eid,eid 2024,actor sohail khan,Salman Khan,arbaaz khan,ranbir kapoor,alia bhatt,galaxy apartment

सलमान खान के करीबी ने रणबीर-आलिया की 2 दिन पहले शेयर की फोटो

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। साल 2025 में सलमान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं। सलमान ने अपने घर की बालकनी में सभी चाहने वालों से मुलाकात की। सलमान दोस्ती और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। कपूर परिवार के साथ भी सलमान अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं।

इस बीच आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि रणबीर और आलिया हाल ही में एक फ्रेंडली मुलाकात के लिए सलमान के घर गए थे। सलमान के किसी करीबी ने सुपरस्टार के घर से रणबीर और आलिया के साथ उनकी तस्वीर शेयर की है। सलमान के करीबी शख्स मगर पी बसंत ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की।

इसके साथ लोकेशन सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट का डाला गया है। तस्वीर में आलिया और रणबीर एक शख्स के साथ पोज दे रहे हैं। रणबीर ऑल डेनिम लुक में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं आलिया फ्लोरल सलवार सूट और हेयर बन में खूबसूरत लग रही हैं। देखा जाए तो सलमान और रणबीर की मुलाकात फैंस के लिए थोड़ी हैरान करने वाली है। लंबे वक्त से ये माना जा रहा था कि इनके बीच थोड़ा मनमुटाव चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष