न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहेल ने नई भाभी के लिए रखी बर्थडे पार्टी, सलमान सहित ये सितारे पहुंचे, जूही ने ऐसे दी पति को बधाई

पिछले साल 24 दिसंबर को एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी की। निकाह का आयोजन अरबाज की छोटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 11:46:18

2 News : सोहेल ने नई भाभी के लिए रखी बर्थडे पार्टी, सलमान सहित ये सितारे पहुंचे, जूही ने ऐसे दी पति को बधाई

पिछले साल 24 दिसंबर को एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी की। निकाह का आयोजन अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर हुआ था। वहां अरबाज का पूरा खानदान मौजूद था। अब 18 जनवरी को शूरा ने अपना 31वां जन्मदिन ससुराल वालों के साथ मनाया। अरबाज के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान ने अपने घर में नई भाभी के लिए एक पार्टी होस्ट की। अरबाज ने शूरा के साथ स्टाइलिश एंट्री की।

नवविवाहित जोड़े ने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए। साथ ही उनके साथ केक भी काटा। अरबाज के बड़े भाई सलमान खान हमेशा से परिवार के प्रति समर्पित रहे हैं और कोई भी फैमिली फंक्शन मिस नहीं करते हैं। सलमान अपनी टीम के साथ पहुंचे। वे कैज़ुअल डेनिम और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे।

इस मौके पर सलमान की मां सलमा खान, सौतेली मां हेलन, उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री, बहन अलवीरा, बहनोई आयुष शर्मा, बहन अर्पिता, भांजा आहिल, भांजी आयत, भतीजा अरहान खान, शालीन भनोट, निआ शर्मा, संजय कपूर, वलूचा, टीना आहूजा सहित कई लोग मौजूद थे। अरबाज ने अपनी लेडी लव को इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास पोस्ट के जरिए विश भी किया।

बता दें कि अरबाज और शूरा की प्रेम कहानी अरबाज की आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर शुरू हुई। अरबाज ने इससे पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया था। फिलहाल दोनों मिलकर बेटे अरहान की परवरिश कर रहे हैं।

जूही चावला ने साल 1995 में की थी जय मेहता के साथ शादी

एक्ट्रेस जूही चावला ने 90 के दशक में धूम मचा दी थी। उनकी प्यारी सी स्माइल आज भी लोगों का दिल जीत लेती है। जूही के पति जय मेहता ने गुरुवार (18 जनवरी) को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। जूही ने जय के लिए एक बहुत ही खास केक मंगवाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को इसकी झलक दिखाई है।

जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जय के स्पेशल बर्थडे केक की एक तस्वीर शेयर की है। केक को जूही ने जय की तस्वीर के साथ-साथ उनकी सभी फेवरेट चीजों के साथ तैयार करवाया है। केक पर प्लेन, वॉच जैसी चीजें देखने को मिलेगी। इस तस्वीर को शेयर कर जूही ने कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन में दयालु, उदार, प्यार करने वाले, मिलनसार और सबसे अधिक परेशान करने वाले व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो..जय..”

बता दें कि जूही और जय की शादी साल 1995 में हुई थी। उनके बेटी जान्हवी और बेटा अर्जुन है। जूही-जय की पहली मुलाकात साल 1992 में 'कारोबार' फिल्म के सेट पर हुई थी। उल्लेखनीय है कि जूही ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उस समय जूही और माधुरी दीक्षित के बीच जबरदस्त कंपीटिशन देखने को मिलता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम