न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शोभिता ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा ये प्यारा नोट, संजय ने त्रिशला को यूं किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को सगाई कर ली। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 12:44:26

2 News : शोभिता ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा ये प्यारा नोट, संजय ने त्रिशला को यूं किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को सगाई कर ली। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नागा के पिता दिग्गज एक्टर नागार्जुन के घर पर सगाई की। घर हैदराबाद के पॉश एरिया जुबली हिल्स में स्थित है। नागार्जुन ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया था। अब शोभिता ने भी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह नागा के साथ दिखाई दीं।

हालांकि फैंस के लिए शेयर की गईं ये तस्वीरें कपल के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। शोभिता ने ये फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपके लिए मेरी मां क्या हो सकती हैं? मेरे पिता कौनसे रिश्तेदार हैं? आप और मैं कभी कैसे मिले? लेकिन हमारे दिलों में प्यार है। लाल धरती और घनघोर बारिश के समान है। बिछड़ने के बाद भी घुलमिल गए।”

कई लोगों को नागा और शोभिता का साथ नागवार गुजर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “जल्दी ही या बाद में ये लोग भी अलग होने की खबर अनाउंस करेंगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सैम (सामंथा) ज्यादा अच्छी हैं। यह (शोभिता) तुम्हारे लिए अच्छी नहीं है।” उल्लेखनीय है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में पहले हिंदू रीति-रिवाज और फिर 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। वे साल 2021 में अलग हो गए।

संजय दत्त की बेटी त्रिशला हुईं 36 साल की, हैं मनोरंजन जगत से दूर

संजय दत्त (65) की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों चर्चाओं में रहती हैं। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। संजय सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं जाहिर करते दिखते हैं। आज शनिवार (10 अगस्त) को संजय की बेटी त्रिशला का 36वां जन्मदिन है। संजय ने त्रिशला को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की है, जो कि उसके बचपन की है। फोटो पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं।

संजय ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में सोफे पर बैठे हैं जबकि उनकी गोद में त्रिशला है, जिसने रेड और वाइट कलर की फ्रॉक पहनी है। संजय ने कैप्शन में लिखा, “मेरी राजकुमारी, तुम्हारे इस खास दिन पर मुझे याद आता है कि तुम्हारा पिता बनकर मैं कितना धन्य हूं। तुम्हारा प्यार मेरी दुनिया को ऐसे रोशन करता है, जिसे मैं बयां नहीं कर सकता। जन्मदिन की शुभकामनाएं। त्रिशला दत्त हमेशा तुम पर गर्व है।”

त्रिशला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पापा की पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, “आई लव यू पापा।” इसके साथ उन्होंने ढेर सारी इमोजी इस्तेमाल की है। गौरतलब है कि त्रिशला ने फिल्मी दुनिया से दूर दूसरा करिअर चुना। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि त्रिशाला, संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा की साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क