न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पूजा के कारण भट्ट साहब ने और फिल्मों में नहीं किया कास्ट’, अगस्त्य ने दिखाई ‘इक्कीस’ की झलक

एक्ट्रेस स्माइली सूरी ने हाल ही OTT की दुनिया में वापसी की है। उनके पहले शो 'हाउस ऑफ लाइज' पर दर्शक बढ़िया रिएक्शन दे रहे हैं। स्माइली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 7:05:31

2 News : ‘पूजा के कारण भट्ट साहब ने और फिल्मों में नहीं किया कास्ट’, अगस्त्य ने दिखाई ‘इक्कीस’ की झलक

एक्ट्रेस स्माइली सूरी ने हाल ही OTT की दुनिया में वापसी की है। उनके पहले शो 'हाउस ऑफ लाइज' पर दर्शक बढ़िया रिएक्शन दे रहे हैं। स्माइली पूर्व में कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। स्माइली ने ‘कलयुग’ फिल्म से डेब्यू किया था। अब स्माइली ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करिअर और निजी जिंदगी के बारे में बात की। स्माइली ने कहा कि मैं 'कलयुग' के बाद भी महेश भट्ट साहब के साथ काम करना चाहती थी।

वे भी मेरे साथ काम करने को उत्सुक थे, लेकिन उनकी बेटी पूजा नहीं चाहती थीं कि मैं महेश भट्ट की फिल्मों में काम करूं। यही वजह थी कि 'कलयुग' के बाद भट्ट साहब ने मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी की बात सुनीं। पूजा ने मुझे अपनी पहली फिल्म 'हॉलिडे' से बाहर कर दिया था। खैर मुझे इस बात की खुशी है कि उसी वजह से मुझे 'कलयुग' में काम करने का मौका मिला।

'कलयुग' में लोगों को मेरा काम काफी पसंद आया और फिल्म हिट हुई थी। उन दिनों एक अखबार में पूजा मेरे लिए काफी कुछ लिखा करती थीं। मुझे वह सब पढ़कर दुख होता था और मैं सेट पर आने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लेती थी। वह वक्त मेरे लिए काफी कठिन था, लेकिन मैंने उस दौरान काफी कुछ सीखा। बाद में मुझे भट्ट साहब ने एक भी फिल्म में कास्ट नहीं किया।

उनके पास अपनी वजहें होंगी और मैं उन्हें किसी भी बात के लिए दोषी नहीं ठहरा रही हूं। बस अब मैं उन बातों को भूल जाना चाहती हूं। 'कलयुग' में स्माइली के हीरो कुणाल खेमू थे। इसके बाद स्माइली को 'तीसरी आंख द हिडन कैमरा' और 'ये मेरा इंडिया' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली।

smilie suri,actress smilie suri,house of lies,pooja bhatt,mahesh bhatt,kalyug movie,mohit suri,agastya nanda,actor agastya nanda,amitabh bachchan,ikkis movie

अगस्त्य नंदा ने ‘द आर्चीज’ के साथ फिल्मी दुनिया में रखा था कदम

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। अगस्त्य की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इनमें उनके अभिनय की प्रशंसा हुई थी। अगस्त्य अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। अगस्त्य ने आज सोमवार (10 जून) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।

इसमें व्हाइट ब्लेजर पहने अगस्त्य एक ग्रे कलर की कुर्सी पर बैठे हैं और उस पर पीछे 21 लिखा हुआ है। फिल्म में गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी खास रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित एक बैटल ड्रामा माना जा रहा है। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया जा रहा है। यह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क