न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी की शादी से पहले माता-पिता ने घर में करवाई पूजा, दुल्हन के लिए इस एक्ट्रेस ने भेजा गिफ्ट, Video Viral

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में कई सितारों की शादियां हुई हैं। अब इस फेहरिश्त में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 11:51:19

सोनाक्षी की शादी से पहले माता-पिता ने घर में करवाई पूजा, दुल्हन के लिए इस एक्ट्रेस ने भेजा गिफ्ट, Video Viral

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में कई सितारों की शादियां हुई हैं। अब इस फेहरिश्त में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। सोनाक्षी आज रविवार (23 जून) को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। सुबह जहीर के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। दोनों की शादी पर मीडिया और फैंस टकटकी लगाए बैठे हैं।

इस बीच सोनाक्षी के पिता स्टार एक्टर और लीडर शत्रुघ्न सिन्हा व मां पूनम सिन्हा ने अपने घर 'रामायण' में शनिवार शाम पूजा रखी जिसमें सोनाक्षी की दोस्त एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई एक्टर साकिब सलीम भी शामिल हुए। सोनाक्षी ने मम्मी-पापा के साथ पूजा की। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें घर में कुछ पंडित जमीन पर बैठकर पूजा करवा रहे हैं। घर-परिवार के लोग और करीबी दोस्त पूजा में शामिल हुए।

पूजा के बाद सोनाक्षी घर से बाहर आईं और पैपराजी को पोज दिए। पूनम की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। उन्होंने पैपराजी को 'नमस्ते' कहा और जब उन्हें बधाई दी गई तो वह थैंक्यू बोलीं। इस पूजा के बाद शत्रुघ्न अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुशी-खुशी अपने समधी साहब इकबाल रतनसी के घर यानी बेटी की ससुराल के लिए रवाना हुए। शत्रुघ्न की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे अपने घर से निकलकर पत्नी व बेटी के साथ गाड़ी में बैठे दिखे। शत्रुघ्न की गाड़ी को पैप्स ने घेर लिया। ऐसे में शत्रुघ्न हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन करते नजर आए।

‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में सोनाक्षी के साथ काम करने वालीं मनीषा कोइराला ने भेजा उपहार

शादी से पहले सोनाक्षी को गिफ्ट्स मिलने शुरू हो गए हैं। ‘हीरामंडी’ में तवायफ ‘मल्लिकाजान’ यानी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपनी ‘फरीदन’ के लिए खास गिफ्ट भेजा है। वीडियो सामने आया है जिसमें सोनाक्षी के घर के बाहर एक शख्स बड़ा सा गिफ्ट लिए खड़ा देखा जा सकता है। मनीषा ने होने वाली दुल्हन सोनाक्षी के लिए गिफ्ट के साथ खूबसूरत फूल भी भेजे हैं। बता दें कि सोनाक्षी 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में मनीषा के साथ नजर आई थीं।

कई इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान मनीषा और सोनाक्षी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। ऐसे में सोनाक्षी के सबसे खास दिन पर मनीषा ने उनके लिए एक बेहद ही खास तोहफा भेजा जिसे गिफ्ट रैप में पैक ही रखा गया। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सोनाक्षी ने अपनी शादी में कम ही लोगों को इनवाइट किया है। हालांकि उन्होंने ‘हीरामंडी’ की अपनी पूरी कास्ट को न्यौता भेजा है। सोनाक्षी के ग्रैंड फंक्शन पर ‘हीरामंडी’ की कास्ट एक साथ नजर आ सकती है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्रिटी इस फंक्शन का हिस्सा होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क